अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान पर हमले की डेडलाइन खत्म होने का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, दुनिया में इसको लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं। भारत ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों एडवाइजरी जारी की है। भारतीयों को कहा गया है कि 48 घंटे जहां हैं वहीं रहें। बिजली प्लांट और सैन्य ठिकानों से दूर रहें। हाइवे पर यात्रा न करें।
ALSO READ: Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे
MEA ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि ईरान में तेज़ी से बदलते हालात को देखते हुए जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे वहीं रहें, सुरक्षित जगह पर रहें और आगे आने-जाने से बचें।
ALSO READ: युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश
सरकार की ओर से कहा गया है कि जो लोग दूतावास द्वारा बुक किए गए होटलों में ठहरे हैं, उन्हें वहीं अंदर रहना चाहिए और मौके पर मौजूद दूतावास की टीमों के साथ नियमित संपर्क रखना चाहिए। सभी से अनुरोध है कि वे आधिकारिक अपडेट्स पर बारीकी से नजर रखें। Edited by : Sudhir Sharma