अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म भूत बंगला को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था.
इस दौरान अक्षय कुमार का अतरंगी अंदाज भी देखने को मिला.एकता कपूर के संग मिलकर अक्षय कुमार ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है.ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय ने तब्बू को छेड़ते हुए बताया कि आखिर हेरा-फेरी के बाद दोनों ने साथ में काम क्यों नहीं किया.
दोनों एक ही बाइक से डांस क्लास जाते थे
तब्बू और अक्षय करियर की शुरुआत करने से पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं.क्योंकि, दोनों एक ही डांस क्लास में जाया करते थे.इस दौरान तब्बू ने बताया कि अक्षय उन्हें अपनी बाइक पर लिफ्ट देते थे और फिर दोनों एक साथ डांस क्लास जाते थे.
तब्बू ने इतने सालों बाद साथ काम करने के सवाल पर कहा,'अक्षय मेरी जिंदगी से भूत की तरह गायब हो गए.यही कारण था कि हम साथ में काम नहीं कर पाए.'तब्बू को बीच में टोकते हुए अक्षय कुमार ने कहा,'मैं गायब हो गया, मतलब कुछ भी, भूत नहीं हूं मैं.'
View this post on Instagram
अक्षय कुमार ने आगे बात करते हुए कहा,'हेरा फेरी के बाद ऐसी कोई फिल्म नहीं मिली, जिसमें हम दोनों साथ में काम कर सकें. तब्बू अपने कामों में बिजी थीं, मैं अपनी फिल्मों में बिजी था और प्रियदर्शन सर पता नहीं कहां बीजी थे, लेकिन भूत बंगला ऐसी फिल्म है, जिसमें लगा कि हम दोनों काम कर सकते हैं. यही हम दोनों के लिए सही फिल्म है.'
वहीं, प्रियदर्शन ने 25 सालों में अक्षय और तब्बू के बीच आए बदलाव के बारे में बात करते हुए कहा,'मेरे लिए दोनों में कोई नहीं बदला है. तब्बू आज भी उतना ही परेशान करती है, जितना पहले करती थी. मैंने उनके साथ 8 फिल्में की हैं.बस फर्क इतना आया है कि दोनों के सिर के बाल सामने से कम हो गए हैं.'
:-'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन के पिता का हुआ निधन, शोक में डूबा दिशा वकानी का परिवार