मनीषा कोइराला बॉलीवुड की शानदार अदाकार हैं. तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी से अपना ग्रैंड ओटीटी डेब्यू किया था. इस सीरीज को आए दो साल हो चुके हैं और फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट के अनाउंसमेंट का इंतज़ार कर रहे हैं. फाइनली आखिरकार, अब ऐसा लग रहा है कि इंतजार खत्म हो गया है. एक अपडेट के मुताबिक, मनीषा कोइराला ने एक और प्रोजेक्ट साइन कर लिया है. दरअसल एक्ट्रेस ने अब अरबाज़ खान के प्रोडक्शन की अपनी अगली फिल्म, राज़दार पर काम करना शुरू कर दिया है.
मनीषा कोइराला का अपकमिंग प्रोजेक्ट
दरअसल बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, “हीरामंडी में मनीषा कोइराला का काम काफी पसंद किया गया था, और उनके पास ऑफर्स की बाढ़ आ गई थी. हालांकि, एक्ट्रेस का साफ कहना था कि वह सिर्फ राइटर-बैक्ड रोल करना चाहती हैं और एक जैसी सोच वाले लोगों के साथ काम करना चाहती हैं. वह एक यंग एक्टर वाली फ़िल्म के लिए एडवांस्ड बातचीत कर रही थीं, लेकिन बात नहीं बनी; बाद में फ़िल्म भी रोक दी गई. इस बीच, राज़दार उनके पास आई, और यह उनके लिए हर तरह से सही थी. इस तरह उन्होंने फ़िल्म साइन की.”
इस साल की शुरुआत में राजदार की शूटिंग हुई थी शुरू
वहीं बीओ वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, 'राज़दार' इस साल की शुरुआत में फ्लोर पर आई थी. टीम ने भोपाल में 25 दिन के शूट शेड्यूल के साथ शुरुआत की, फिर 10 दिन के शूट के लिए मुंबई गई. अरबाज खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बन रही इस फिल्म में मनीषा के साथ 'फर्जी' फेम भुवन अरोड़ा भी होंगे..
मनीषा कोइराला के बारे में
मनीषा कोइराला ने 1991 में सुभाष घई निर्देशित फ़िल्म सौदागर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके एक्ट्रेस ने 1942: ए लव स्टोरी, बॉम्बे, दिल से, खामोशी: द म्यूज़िकल और मन जैसी फ़िल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया. हालांकि शुरुआत में उन्हें कमर्शियली सक्सेस नहीं मिली थी लेकि फिर उन्होंने अपने टैलेंट और दमदार अदाकारी से एक पावरहाउस परफ़ॉर्मर के तौर पर अपनी जगह बनाई.
2012 में, मनीषा को स्टेज चार ओवेरियन कैंसर का पता चला, जिसके कारण उन्होंने फ़िल्मों से दूरी बना ली थी. उन्होंने न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर में इलाज करवाया और 2013 में उन्हें कैंसर-फ़्री घोषित कर दिया गया. फ़िल्मों से पाँच साल के लंबे ब्रेक के बाद, मनीषा कोइराला ने डियर माया, लस्ट स्टोरीज़ और संजू जैसी फ़िल्मों से ज़बरदस्त वापसी की, जो सभी कमर्शियल और क्रिटिक्स की नज़र में सफल रहीं.