क्या लक्ष्य-अनन्या की लव स्टोरी बनेगी लीजेंडरी? चांद मेरा दिल का धांसू टीजर हुआ रिलीज?
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 08, 2026 05:12 AM

अन्नया पांडे और लक्ष्य की अपकमिंग फिल्म चांद मेरा दिल है का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. बीते दिन फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसने इस रोमांटिक ड्रामा को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी. वहीं मेकर्स ने 7 अप्रैल 2026 क इस मच अवेटेड फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर में अनन्या और लक्ष्य की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लोगों का दिल छू लिया है.

चांद मेरा दिल है का टीजर कैसा है? 
धर्मा प्रोडक्शंस की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म में नई जोड़ी अनन्या पांडे और लक्ष्य हैं. यह फिल्म करण जौहर की सिग्नेचर लव स्टोरी के जादू को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ दिखाने का वादा करती है. कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो और 2 स्टेट्स जैसी हिट फिल्मों के लिए फेमस यह बैनर इस बार बड़े पर्दे पर कॉलेज रोमांस ला रहा है. मंगलवार को फिल्म का ऑफिशियल टीजर रिलीज किया गया.चांद मेरा दिल में, अनन्या चांदनी का रोल कर रही हैं जबकि लक्ष्य आरव के रोल में हैं.

टीजर की शुरुआत अनन्या और लक्ष्य के बीच कई रोमांटिक पलों से होती है, दोनों कॉलेज लाइफ एंजॉय करते हुए एक दूसरे के प्यार में पागल नजर आते हैं.वहीं एक सीन में अनन्या कहती सुनाई देती हैं हमारा प्यार तो लेजेंड्री बन गया है. बाद में टीजर में दोनों की लव स्टोरी में काफी दर्द भी दिखाया गया है. इस दौरान लक्ष्य जुनूनी आशिक जैसे भी दिखते हैं. ओवरऑल टीजर दमदार है. इसे देखने के बाद फैंस अब इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. 

वहीं धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हर पहले प्यार को दूसरा मौका नहीं मिलता. आरव और चांदनी के प्यार के रास्ते को देखिए! चांद मेरा दिल - टीज़र अभी आ गया है! 22 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

क्या है चांद मेरा दिल है कि कहानी?
यह फिल्म दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की लाइफ पर बेस्ड है, जिसमें वे पढ़ाई करते हैं, दोस्ती करते हैं क्लास और भागदौड़ के बीच, दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं. लेकिन, उनका पहला प्यार "ज़िंदगी से भी तेज़ी से बढ़ता है." क्या इसे दूसरा मौका मिलेगा और यह बच पाएगा?

चांद मेरा दिल रिलीज़ डेट
चांद मेरा दिल पहले 2025 में रिलीज़ करने का प्लान था, लेकिन पता नहीं क्यों इसमें देरी हो गई. अब यह 22 मई, 2026 को रिलीज़ होगी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.