Punch, Exter या Celerio, 1 किलो CNG में कौन-सी गाड़ी देती है सबसे ज्यादा माइलेज? यहां जानिए
एबीपी ऑटो डेस्क April 08, 2026 07:12 PM

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग अब ऐसी गाड़ियों की तलाश में हैं जो कम खर्च में ज्यादा दूरी तय कर सकें. यही वजह है कि CNG कारें तेजी से पॉपुलर हो रही हैं, क्योंकि ये न सिर्फ किफायती हैं बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर मानी जाती है. ऐसे में आपको जानना जरूरी है कि कौन-सी सीएनजी गाड़ियां ज्यादा माइलेज देती हैं ताकि आपकी गाड़ी खरीदने की कंफ्यूजन दूर हो जाए. यहां हम कुछ कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो माइलेज के मामले में सबसे आगे हैं. 

Maruti Suzuki Celerio

इस लिस्ट में पहला नाम Maruti Suzuki Celerio का है,. यह कार 1 किलोग्राम सीएनजी में करीब 34.43 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती है, इसे भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी गाड़ियों में से एक माना जाता है. इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है और यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम खर्च में ज्यादा चलने वाली कार चाहते हैं. इस गाड़ी की नोएडा में एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है. ऑन-रोड कीमत की बात की जाए तो सारे चार्जेस मिलाकर यह कीमत 5.51 लाख रुपये तक हो जाती है. 

Tata Punch CNG

इसके बाद दूसरा नाम Tata Punch CNG का है. Punch CNG में आपको 1.2 लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल-CNG सेटअप मिलता है, जो 73.5hp की पावर और 103nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस गाड़ी की कीमत 6.67 लाख रुपये से शुरू होकर 9.30 लाख रुपये तक जाती है. इस गाड़ी को लेकर दावा किया गया है कि ये 1 किलोग्राम सीएनजी पर 26.99 किलोमीटर तक चल सकती है. यह Punch 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मौजूद है और इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता है.

Hyundai Exter CNG

इसके बाद तीसरे नंबर पर Hyundai Exter CNG है. यह एक छोटी SUV है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.86 लाख रुपये से 8.76 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक है. यह गाड़ी डुअल-सिलेंडर और सिंगल-सिलेंडर दोनों वेरिएंट्स में मौजूद है.

हुंडई एक्सटर के इन दोनों ऑप्शन में 1.2 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है. ये 69hp की पावर और 95.2 nm का टॉर्क देता है. इस कार में आपको 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने वाला है. अगर इसके माइलेज की बात की जाए तो यह गाड़ी 1 लीटर सीएनजी में 27.10 किलोग्राम तक चल सकती है. 

ऐसे में इन तीनों गाड़ियों में से मारुति सेलेरियो सबसे ज्यादा माइलेज देने का दावा करती है. अब ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इन तीनों में से कौन-सी गाड़ी खरीदना पसंद करेंगे?

1750 किलो तक उठा सकता है वजन, Tata ने 11.59 लाख में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.