Ind Vs AFG: भारत के खिलाफ टेस्ट मैच से राशिद खान बाहर! आखिर क्यों, खुद बताई वजह
एबीपी लाइव April 10, 2026 12:12 AM

Wanted to focus on ODI'S-Rashid Khan: अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने भारत के खिलाफ जून में होने वाले एकमात्र टेस्ट में खेलने पर संदेह जताया है. उनका कहना है कि रेड-बॉल क्रिकेट उनकी लंबी करियर की संभावनाओं के लिए जोखिम भरा हो सकता है.

राशिद ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं पहले भी एक टेस्ट खेल चुका हूं. मैं बस आराम से खेलूंगा। मैं नहीं चाहता कि मेरी पीठ में कोई इंजरी हो। मैं 100 टेस्ट मैच नहीं खेल सकता. रेड-बॉल क्रिकेट थोड़ा मुश्किल है क्योंकि मेरे डॉक्टर ने मुझसे कहा था कि इससे दूर रहो. फिर भी मैंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 67 ओवर फेंके, जिससे डॉक्टर हैरान रह गए."

उन्होंने स्पष्ट किया कि वनडे क्रिकेट मुझे पसंद है और मेरा ध्यान इस फॉर्मेट पर है. मैं इसमें लंबे समय तक खेल सकता हूं. रेड-बॉल क्रिकेट को लिमिटेड रखना पड़ेगा. साल में एक टेस्ट है तो मैं उसे खेल लूंगा, लेकिन उससे ज्यादा मैनेज करना मुश्किल होगा.

राशिद ने कहा कि अगर मैं टीम का हिस्सा हूं तो पूरे दिन गेंदबाजी करनी पड़ेगी. मुझे सावधानी बरतना है और खुद को वनडे विश्व कप के लिए तैयार करना है.

दिग्गज लेग स्पिनर के बयान से स्पष्ट हो गया है कि भविष्य में वह अपना फोकस वनडे और टेस्ट पर रखना चाहते हैं.

राशिद ने अब तक अफगानिस्तान के 12 टेस्ट में सिर्फ छह में हिस्सा लिया है और आखिरी बार जनवरी 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेला था. 2023 वनडे विश्व कप के बाद उनकी पी- की सर्जरी ने रेड-बॉल क्रिकेट में उपलब्धता सीमित कर दी है.

आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान और भारत के बीच न्यू चंडीगढ़ में 6-10 जून तक एकमात्र टेस्ट खेला जाना है.

राशिद खान आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं. बुधवार अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में यादगार भूमिका निभाई थी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.