'इस साल हमारी नजर ट्रॉफी पर है', SRH के खिलाफ जीत के बाद बोले कप्तान श्रेयस अय्यर
CricketnMore-Hindi April 12, 2026 03:43 AM

New Chandigarh: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को पीसीए न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) पर 6 विकेट से जीत दिलाकर 19 साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की नींव रख दी है।

श्रेयस अय्यर को 33 गेंदों में खेली गई 69 रनों की दमदार पारी के लिए #39;प्लेयर ऑफ द मैच#39; चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा, यह वह साल है जब हमारी नजर ट्रॉफी पर है। इसके लिए बहुत मेहनत करनी होगी। एसआरएच से मिले 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने बेहतरीन शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। प्रियांश-प्रभसिमरन ने पंजाब किंग्स की जीत की नींव रखी।

दो विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्रीज पर आंखें जमाने के लिए समय लिया। हालांकि, सेट होने के बाद अय्यर ने रनों की गति को बढ़ाया और पंजाब किंग्स को जीत दिलाकर लौटे। उन्होंने कहा, हमें जबरदस्त शुरुआत मिली। यह देखना शानदार था; ये एकदम सही क्रिकेटिंग शॉट्स थे। मजबूत नींव मिलने के बावजूद अय्यर ने माना कि परिस्थितियां आसान नहीं थीं और इसके लिए धैर्य की जरूरत थी। उन्होंने आगे कहा, यह आसान नहीं था। मुझे खुद को थोड़ा समय देना पड़ा, और शुक्र है कि यह काम कर गया।

बीच के ओवरों में पंजाब किंग्स की लय थोड़ी बिगड़ गई थी, लेकिन अय्यर ने नेहल वढेरा के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी की, और फिर शशांक सिंह के साथ मिलकर टीम ने सात गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। अभिषेक और हेड का विकेट लेने वाले शशांक की शानदार गेंदबाजी की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा, हम सब एक साथ आए, और शशांक मेरे पास आए। मुझे ऐसे किसी गेंदबाज की जरूरत थी जो 120 की गति से गेंदबाजी करे। उन्होंने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन किया। शशांक और उनकी सोच को सलाम।

दो विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्रीज पर आंखें जमाने के लिए समय लिया। हालांकि, सेट होने के बाद अय्यर ने रनों की गति को बढ़ाया और पंजाब किंग्स को जीत दिलाकर लौटे। उन्होंने कहा, हमें जबरदस्त शुरुआत मिली। यह देखना शानदार था; ये एकदम सही क्रिकेटिंग शॉट्स थे। मजबूत नींव मिलने के बावजूद अय्यर ने माना कि परिस्थितियां आसान नहीं थीं और इसके लिए धैर्य की जरूरत थी। उन्होंने आगे कहा, यह आसान नहीं था। मुझे खुद को थोड़ा समय देना पड़ा, और शुक्र है कि यह काम कर गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के साथ पंजाब किंग्स के इस सीजन में अब तक अजेय बनी हुई है। पंजाब किंग्स के 4 मुकाबलों में 7 प्वाइंट्स हो गए हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। 2025 की रनरअप टीम अब 16 अप्रैल को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी।

Article Source: IANS
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.