वैशाली में महिला की हत्या से सनसनी… देवर ने ही भाभी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ही फोन कर पुलिस को दी जानकारी
TV9 Bharatvarsh April 12, 2026 03:43 AM

बिहार में वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के मौना विशनपुर गांव में एक पड़ोस के रहने वाले देवर ने अपनी ही गर्भवती प्रेमिका (रिश्ते में भाभी) की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी देवर ने पुलिस को फोन कर गुमराह करने के लिए घटना की सूचना दी. देवर ने हत्या का आरोप दूसरे पर लगाने के लिए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. मृतिका की पहचान राधा कुमारी पति दीपक पटेल, मौना बेलसर वैशाली के रूप में हुई है.

परिजनों के मुताबिक, मृतिका का पति दीपक पटेल पूना में रहकर मजदूरी करता है. घर के अन्य सदस्य गेहूं काटने के लिए गए थे. इसी बीच घर में राधा का अकेला पाकर पड़ोसी देवर साहिल पटेल ने पहुंच गया. मृतका के जीजा महेश पटेल ने आरोप लगाया की शाहिल पटेल ने राधा के साथ जोर जबर्दस्ती की. विरोध करने पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दिया.

पड़ोस में रहने वाले देवर ने ही की हत्या

राधा कुमारी 3 महीने की गर्भवती थी और दो बच्चे की मां थी. जीजा महेश पटेल के मुताबिक, घटना की सूचना मिली तो घर पहुंचे, वहां देखा कि घर के दरवाजे पर शव रखा हुआ है. उन्होंने कहा कि हम तो राधा के सास-ससुर पर केस करने वाले थे. लेकिन जानकारी हुई कि एक लड़का शाहिल पटेल जो पड़ोसी है, वही दिनों से राधा से मोबाइल पर बातचीत करता था. उन्होंने कहा कि जब राधा के सास-ससुर गेंहू काटने चले गए होंगे, तो इसी बीच में शाहिल पटेल घर में आकर जबरदस्ती की होगी.राधा ने विरोध किया होगा तो रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी. आरोपी देवर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद घटना की जानकारी दी, ताकि लड़की की सास-ससुर फंस जाए, खुद बच जाए.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

सडीपीओ 2 गोपाल मंडल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मोना बिशनपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव की कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है. मृतिका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.