Joke 1:
पत्नी: उठो सुबह हो गई,
पति: आंख नही खुल रही है, ऐसा
कुछ बोलो कि नीद गायब हो जाए।
.
पत्नी: रात में जिस जानू से चैट कर रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है।
अब बेचारे पति को 3 दिन से नीद नही आ रही है।
Joke 2:
गर्लफ्रेंड: मेरा मोबाइल माँ के पास रहता है।
बॉयफ्रेंड: अगर पकड़ी गई तो?
गर्लफ्रेंड: तुम्हारा नंबर, ‘बैटरी लो
नाम से रखा है। जब भी तुम्हारा फोन
आता है तो माँ कहती है,
‘लो चार्ज कर लो।”
बॉयफ्रेंड अभी भी कोमा में है!

Joke 3:
बेगम- क्या चाँद ला सकते हो..!!??
मियाँ…कमरे मे गए और कुछ चीज छिपा कर लाये
और बेगम से कहा आँखे बंद करो ।
और वो चीज़ बेगम के हाथो में रख दी। फिर आँखे
खोलने को कहा।
बेगम की आँखों में आंसू थे।
क्योकि उनके हाथो में एक आइना था जिसमे बेगम का
चेहरा नज़र आ रहा था।
बेगम- या खुदा…
आप मुझे चाँद सा समझते हो..!!
मियाँ… बोले: नहीं मैं तो आपको सिर्फ ये समझा रहा था !!
जिस मुँह से चाँद मांग रही हैं वो सुरत कभी आईने में
भी देख लिया करो!
फिलहाल मियाँ हास्पिटल में हैं।
Joke 4:
दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है।
चिंटू- हां तो कितने पैसे लगेंगे?
दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे।
चिंटू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, निकाल तो मैं खुद लूंगा
डॉक्टर बेहोश

Joke 5:
दो आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी
पहली आत्मा (दूसरी से) – आत्महत्या दो तरह की होती हैं।
पहली (तेज और आसान) – गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ।
और दूसरी (धीमी और दर्दनाक) – गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो...