सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किए आशा भोसले के अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि, सामने आई फोटोज
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 13, 2026 04:42 PM

बॉलीवुड की फेमस गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 12 अप्रैल को अंतिम सांस ली. शनिवार को कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कर्या गया था, जिसके बाद रविवार को मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. दिवंगत सिंगर का पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित घर पहुंच गया है, जहां सेलेब्स पहुंचने लगे हैं. ऐसे में अब महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनके अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी है. 

सीएम देवेंद्र फडणवीस के सीएमओ एक्स अकाउंट पर आशा भोसले के अंतिम दर्शन की फोटोज को शेयर की गई है. इसे साझा करने के साथ ही पोस्ट लिखी, 'मुंबई स्थित अपने आवास पर दिग्गज गायिका, पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.' सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देख सकते हैं कि दिवंगत सिंगर को पुष्प अर्पित कर सीएम श्रद्धांजलि देते दिखे. 

आशा भोसले के निधन की वजह से देशभर को बड़ा झटका लगा है. बॉलीवुड और परिवार फैंस के अलावा राजनीतिक गलियारों से भी आशा ताई को श्रद्धांजलि दी जा रही है और सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया जा रहा है. अंतिम दर्शन से पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणडवीस ने एक्स पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर करके भी शोक व्यक्त किया था.

Image

आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल की शाम 4 बजे किया जाएगा. उससे पहले फैंस और सेलेब्स के लिए आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. उनके चाहने वाले भी उनके आखिरी दर्शन कर सकेंगे. कल्चर और संस्कृति मिनिस्टर और बेटे आनंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आशा भोसले के दर्शन कल सुबह 10.30 बजे से 3 बजे तक कर सकेंगे. इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है. वहीं, बेटे आनंद ने लोगों से अंतिम संस्कार स्थल पर भीड़ ना लगाने का भी अनुरोध किया है.

गौरतलब है कि आशा भोसले का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.