IPL 2026: केकेआर के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, नहीं हुआ पहले कभी ऐसा
Shiv April 15, 2026 06:15 PM

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की इस सीजन की यह चौथी हार है। मंगलवार को इस हार के साथ ही केकेआर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है जब केकेआर शुरुआती 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही है। इस सीजन केकेआर ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। 

एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी।

pc- espncricinfo.com

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.