आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और LPU के संस्थापक अशोक मित्तल के जालंधर स्थित आवास पर ED ने छापा मारा है। राघव चड्ढा की जगह डिप्टी लीडर बनने के कुछ दिनों बाद हुई इस कार्रवाई पर केजरीवाल और मान ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
ईडी ने बुधवार सुबह करीबन 5:00 बजे अशोक मित्तल के जालंधर कैंट स्थित घर पर रेड की है। छापेमारी की समय मित्तल घर पर ही थे। मित्तल के घर के साथ ही लवली युनिवर्सिटी पर भी ईडी ने शिकंजा कसा है। मित्तल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रशंसनीय कार्य और समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं।
सामान्य परिवार में जन्मे अशोक मित्तल ने अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर सफलता प्राप्त की और इतने बड़े मुकाम तक पहुंचे हैं। पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने के लिए इन्होंने जालंधर में देश के प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की स्थापना की। एलपीयू भारत की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटियों में से एक है। 50 से अधिक देशों से छात्र यहां पढ़ने आते हैं।
मित्तल अप्रैल 2022 में पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। वे रक्षा और वित्त जैसी कई संसदीय समितियों के सदस्य रहे हैं और फरवरी 2026 में उन्हें भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री समूह का सदस्य बनाया गया था।
भगवंत मान भड़केपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। भगवंत मान ने एक्स पर लिखा कि उनकी पार्टी दबाव में आने वाली नहीं है। हम वो पत्ते नहीं हैं जो टूटकर गिर जाएं, आंधियों को अपनी औकात में रहना चाहिए।
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पर भगवंत मान के पोस्ट रीपोस्ट करते हुए लिखा है किमोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।
edited by : Nrapendra Gupta