ट्रॉपिकल साइक्लोन 'माइला' का कहर, पापुआ न्यू गिनी में 23 की मौत
Indias News Hindi April 15, 2026 09:43 PM

मेलबर्न, 15 अप्रैल . ट्रॉपिकल साइक्लोन ‘माइला’ ने पूर्वी पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) में भयंकर तबाही मचाई, ज‍िसमें 12 और लोगों की मौत हो गई. अध‍िकार‍ियों ने Wednesday को बताया क‍ि इस चक्रवात से अब तक कुल 23 लोगों की मौत हो चुकी है.

पीएनजी के ईस्ट न्यू ब्रिटेन प्रांत के गजेल डिस्ट्रिक्ट के सांसद जेल्टा वोंग ने ‘द नेशनल’ अखबार को बताया कि Sunday को दूरदराज के लामारैन गांव में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) में दबकर दस लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि सभी दस शव निकाल लिए गए हैं.

यह भूस्खलन लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से हुआ, जो इस तेज चक्रवात के कारण हुई. इस चक्रवात ने वीकेंड पर पूर्वी पीएनजी में काफी तबाही मचाई.

मिल्ने बे प्रांत के आपदा समन्वयक रैंडल गनिसी ने बताया कि उनके इलाके में भी दो लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि टीमें द्वीपों पर भेजी गई हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितने लोग बेघर हुए हैं और कितना नुकसान हुआ है.

इससे पहले Monday को स्वायत्त बोगेनविल क्षेत्र में 11 लोगों की मौत हो गई थी. इनमें से आठ लोग भूस्खलन में मारे गए थे.

पीएनजी के सरकारी नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने Tuesday को बताया कि बोगेनविल क्षेत्र में भारी तबाही, लोगों के बड़े पैमाने पर विस्थापन और बढ़ते मानवीय संकट को देखते हुए पूरे इलाके में आपातकाल घोषित कर दिया गया है.

वहीं, सोलोमन द्वीप में तीन लोगों के लापता होने की खबर है. ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के अनुसार, Tuesday को सोलोमन सागर में यह चक्रवात कैटेगरी पांच का तूफान बन गया था.

सोलोमन आइलैंड्स ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने बताया कि चोइसुल प्रांत में खराब मौसम के कारण तीन लोग लापता हो गए हैं. यह इलाका उत्तर में वेस्टर्न प्रांत के पास है.

रॉयल सोलोमन आइलैंड्स Police फोर्स ने बताया कि उसने वेस्टर्न और चोइसुल प्रांतों में अपने ऑपरेशन सेंटर सक्रिय कर दिए हैं और लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है.

एवाई/एबीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.