Cameron Green को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, KKR की प्लेइंग XI का बन सकते हैं हिस्सा
CricketnMore-Hindi April 15, 2026 09:43 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सबसे महंगे खिलाड़ी (25 करोड़ 20 लाख) कैमरून ग्रीन बेहद ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आलम ये है कि वो आईपीएल 2026 (IPL 2026) में KKR के शुरुआती पांच मुकाबलों में सिर्फ 56 रन जोड़े पाए और एक विकेट हासिल कर सके। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन धुरंधरखिलाड़ियों के नाम जिन्हें KKR की मैनजमेंट कैमरून ग्रीन की जगह अपनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना सकती है।

3. टिम सेफर्ट (Tim Seifert): हमारी लिस्ट में शामिल पहले खिलाड़ी न्यूजीलैंड के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट हैं, जो कि 316 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं। ये घातक बल्लेबाज़ टी20 फॉर्मट का माहिर खिलाड़ी है और अब तक लगभग 30 की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 7,412 टी20 रन बना चुका है। खास बात ये है कि उन्होंने टी20 में 5 सेंचुरी ठोकी है। उन्हें KKR ने 1.50 करोड़ में खरीदा है।

2. मनीष पांडे (Manish Pandey): हमारी इस लिस्ट में केकेआर के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक मनीष पांडे का नाम शामिल ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 36 साल के मनीष 311 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम 7,100 रन दर्ज हैं। बात करें अगर उनके IPL अनुभव की तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में 174 मैचों में एक सेंचुरी और 22 हाफ सेंचुरी के साथ 3,942 रन ठोके हैं। उन्हें KKR ने 75 लाख रुपये में रिटेन किया है।

1. रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra): KKR की प्लेइंग इलेवन में कैमरून ग्रीन की परफेक्ट रिप्लेसमेंट कीवी ऑलराउंडर रचिन रविंद्र हो सकते हैं जो कि अपनी टीम के लिए बैटिंग और बॉलिंग दोनों से योगदान करने की क्षमता रखते हैं। KKR ने उन्हें मिनी ऑक्शन में पूरे 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। 26 साल के रचिन रविंद्र 133 टी20 मैचों में 140 की स्ट्राइक रेट से 2,178 रन और 7.37 की इकोनॉमी से 79 विकेट ले चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सेफर्ट, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.