Odisha News: ओडिशा के ढेंकनाल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ही अपनी बेटी का काफी समय से रेप कर रहा था. इसकी वजह से पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Odisha Crime News: ओडिशा के ढेंकनाल जिले से एक अत्यंत विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता पर अपनी ही दिव्यांग बेटी का यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगा है. इस शर्मनाक कृत्य का पर्दाफाश तब हुआ, जब पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया. यह मामला ढेंकनाल के रसोल थाना अंतर्गत एक गांव का है. आरोपी पिता पिछले काफी समय से अपनी दिव्यांग बेटी की लाचारी का फायदा उठाकर उसके साथ रेप कर रहा था. लड़की की शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण यह घिनौना खेल लंबे समय तक छिपा रहा.
पीड़िता के स्वास्थ्य में आए बदलावों को देखकर जब परिजनों को संदेह हुआ, तो उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई. रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिससे परिवार सन्न रह गया. आनन-फानन में उसे जिला मुख्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पीड़िता ने एक नवजात को जन्म दिया. इस हृदयविदारक घटना के बाद पीड़िता की मां ने लोक-लाज की परवाह न करते हुए न्याय का रास्ता चुना.
पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तारउनकी तहरीर पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया. रसोल पुलिस ने केस संख्या 85/26 के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही पुलिस ने 59 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह अपराध न केवल कानूनन जुर्म है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की हत्या है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है ताकि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जा सके.
स्थानीय निवासियों में जबरदस्त गुस्साइस घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय निवासियों में जबरदस्त गुस्सा है. ग्रामीणों ने इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दरिंदे को समाज में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. फिलहाल, मां और नवजात की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है.