RCB vs LSG: प्लेयर ऑफ द मैच को लेकर मचा बवाल, इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा- नाइंसाफी, बहस हुई तेज
TV9 Bharatvarsh April 16, 2026 01:43 PM

RCB और LSG के बीच खेले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच को लेकर बवाल मच गया है. इस बवाल पर बहस तब से और तेज हो गई है, जब से भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी उसे किसी के साथ हुई नाइंसाफी करार दिया है. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले मुकाबले में RCB ने LSG को 29 गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट से हराया. ये पहली बार रहा जब RCB ने LSG को चिन्नास्वामी पर खेले किसी मुकाबले में हराया है. लेकिन, उसकी इस बड़ी जीत के लिए जिस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच मिला, वो थोड़ा समझ से परे है. उस पर विवाद उठ खड़ा हुआ है.

प्लेयर ऑफ द मैच पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ RCB को मिली जीत में प्लेयर ऑफ द मैच सिर्फ 1 विकेट लेने वाले जॉश हेजलवुड को दिया गया. हेजलवुड ने 4 ओवर में 20 रन देते हुए इकलौता विकेट निकोलस पूरन का लिया था. जबकि, रासिख सलाम की गेंदबाजी का ग्राफ उनसे बेहतर था. 26 साल के रासिख सलाम ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. आकाश चोपड़ा ने इसी को लेकर सवाल उठाए और पूछा कि रासिख सलाम को प्लेयर ऑफ द मैच क्यों नहीं मिला? ये तो नाइंसाफी है.

Why was Rasikh Salam not the POTM in #RCBvLSG game? Not fair on the kid

— Aakash Chopra (@cricketaakash)

सवाल उठे तो POTM को लेकर बहस हुई तेज

आकाश चोपड़ा के उठाए इस सवाल पर अब बहस तेज हो गई हैं. लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर खुलकर बात की. कुछ ने पक्ष में लिखे कि क्यों हेजलवुड को मिला और कईयों ने ये भी बताया कि क्यों दे दिया गया होगा या क्यों नहीं मिलना चाहिए था?

Jos Hazlewood Bowled 2nd ,5th and 7th Over.
He Only Gave 10 Runs and Bowled 9 Dot Balls
Against Mitchell marsh , Aiden Markarm and Nicholas Pooran.
That’s why he won player of the match award .#RCBvsLSG । #LSGvsRCB । #IPL2026। #TATAIPL । #ViratKohli । #RajatPatidar । pic.twitter.com/yTss6FMiwI

— Infinite Info (@infiniteInfos)

The biggest reason behind Rashiq Salam getting the Man of the Match award is that there were less dot balls, Hazlewood had 14 dot balls sir. pic.twitter.com/h4VbCewcgy

— Cricket Hindustan (@goldensports98)

Arey famous kaun hai MOM usko hi milega 😂

— mazid khan (@khanmazid)

Because damage has already done before Rasikh salam takes wickets… nevertheless an amazing bowling performance 💪

— Sandeep Attri 🚨 (@SandeepAttri_)

Truly Correct, He was also taken 4 wicket and if POTM is given to him his confidence level boost to mext level. we called this IPL for Genz. So we need to motivate Genz if they are given this type performance. IS it correct Sir?@cricketaakash

— Anshuman Singh (@Anshuma07648700)

हेजलवुड ने अगर निकोलस पूरन का बड़ा विकेट लिया तो रासिख सलाम ने भी मारक्रम, बडोनी, मुकुल चौधरी के 3 बड़े विकेट अपने 4 विकेटों में लिए हैं. चौथा विकेट उन्होंने आवेश खान का लिया. हेजलवुड और रासिख दोनों ने 13-13 डॉट बॉल फेंकी है. ऐसे में रासिख की जगह हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच देना थोड़ा चौंकाता तो दिखता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.