हम रोजाना अपनी कार में सफर करते हैं और उससे जुड़ी कई चीजें देखते हैं, लेकिन अक्सर उनकी अहमियत को नजरअंदाज कर देते हैं. विंडशील्ड के किनारों पर बने छोटे-छोटे काले डॉट्स भी ऐसी ही एक चीज हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग सिर्फ डिजाइन का हिस्सा समझते हैं. लेकिन असल में ये डॉट्स कार की सुरक्षा, मजबूती और आराम से गहरा संबंध रखते हैं.
इसे फ्रिट्स कहा जाता हैइन डॉट्स को तकनीकी तौर पर फ्रिट्स कहा जाता है, जो सिरेमिक मटेरियल से तैयार किए जाते हैं. इन्हें खास पैटर्न में कांच के किनारों पर लगाया जाता है, जहां नीचे की ओर ये ज्यादा गहरे और घने होते हैं, जबकि ऊपर की ओर धीरे-धीरे हल्के हो जाते हैं. ये पैटर्न केवल देखने के लिए नहीं, बल्कि कई उपयोगी कामों के लिए बनाया जाता है.
सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचावसबसे पहले, ये डॉट्स विंडशील्ड को कार के फ्रेम से मजबूती से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं. कांच को चिपकाने के लिए इस्तेमाल होने वाला यूरेथेन गोंद इन डॉट्स के कारण बेहतर तरीके से पकड़ बना पाता है. साथ ही, ये उस गोंद को ढककर रखते हैं, जिससे वो लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और कांच अपनी जगह से ढीला नहीं पड़ता.इसके अलावा, ये डॉट्स सूरज की हानिकारक UV किरणों से भी बचाव करते हैं. तेज धूप के संपर्क में आने से गोंद कमजोर हो सकता है, लेकिन ये काले डॉट्स एक सेफ्टी परत की तरह काम करते हैं और उसे जल्दी खराब होने से बचाते हैं. इससे विंडशील्ड की उम्र बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें- बाइक खरीदने की सोच रहे हैं? ये 5 आने वाली मोटरसाइकिलें बदल देंगी पूरा गेम
VinFast VF MPV 7 vs Kia Carens Clavis EV: दोनों में कौन सी इलेक्ट्रिक कार ज्यादा दमदार? खरीदने से पहले जान लीजिए
कार के अंदर तापमान थोड़ा कंट्रोल रहता हैगर्मी और रोशनी को नियंत्रित करने में भी इनका योगदान होता है. ये डॉट्स सूरज की सीधी किरणों को कम कर देते हैं, जिससे कार के अंदर तापमान थोड़ा कंट्रोल रहता है और ड्राइविंग के दौरान आंखों को भी राहत मिलती है.
लुक को बेहतर बनाते हैंआखिरी में, ये कार के लुक को भी बेहतर बनाते हैं. काले किनारों और साफ कांच के बीच स्मूथ ट्रांजिशन बनाकर ये गाड़ी को ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक दिखाते हैं. यानी, ये छोटे डॉट्स सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि कई अहम कामों का हिस्सा हैं.