BPSC TRE 4.0 Notification 2026: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. बिहार में 46882 शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है. कुल जमा बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)टीआरई 4 भर्ती का नोटिफिकेशन बस जारी ही होने वाला है. तो वहीं 46882 शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 या 26 अप्रैल से शुरू होगी. वहीं बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती यानी 46882 शिक्षक भर्ती 2026 प्रक्रिया में इस बार दो अहम बदलाव किए गए हैं. ये खुद जानकारी खुद BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने दी है.
आइए जानते हैं कि बिहार शिक्षक भर्ती 2026 यानी बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती के तहत कहां पर कितने पदों पर भर्ती की जाएगी. जानते हैं कि इस बार कौन से दो बड़े बदलाव किए गए हैं. साथ ही जानेंगे कि शिक्षक भर्ती 2026 के लिए कब एग्जाम आयोजित कराए जाने हैं.
बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती में कहां भरे जाएंगे पदबीपीएससी टीआरई 4 भर्ती यानी बिहार शिक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 46882 पद भरे जाने हैं. आइए जानत हैं कि कहां कितने पद भरे जाने हैं. मसलन, कहां कितने पद खाली हैं, जिनके भरने के लिए भर्ती की जाएगी.
बिहार में 46000 से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. BPSC ने इसकी तैयारी पहले से की हुई है. इसको लेकर पूरा कार्यक्रम पहले से तैयार किया जा चुका है, जिसके तहत शिक्षक भर्ती 2026 के लिए रिटन एग्जाम 22 से 27 सितंबर 2026 तक होना है.
बिहार शिक्षक भर्ती 2026 में दो बड़े बदलावपरीक्षा नियंत्रक से जानें कब आ रहा है TRE-4 का Notification?
[TRE Notification | BPSC TRE | BPSC Podcast | Exam Guidance | BPSC Preparation | TRE 4 | Bihar Teacher | Bihar TRE]#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ExamUpdate #TRE4 #TRE #BPSCTRE #BiharTRE #BPSCTRE4 pic.twitter.com/RVqed7vGlI
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice)
बिहार शिक्षक भर्ती 2026 यानी बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती में प्रक्रिया में दो बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक ने दी है. आइए इन बदलावों के बारे में जानते हैं.
38 जिलों की चाॅइस देनी होगी: बिहार शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन के दौरान कैंडिडेट्स को 38 जिलाें की चॉइस देनी होगी. इसे सावधानी पूर्वक करना है. मसलन, अगर कोई कैंडिडेट्स किसी जिले की चॉइस भरता है और उसका नाम दूसरे जिले के लिए आता है. तो सिलेक्शन नहीं होगा.
पहले पेमेंट करनी होगी: बिहार शिक्षक भर्ती 2026 में दूसरे बदलाव की बात करें तो कैंडिडेट्स को आवेदन फॉर्म भरने से पहले पेमेंट करनी होगी, उसके बाद आवेदन का लिंक मिलेगा.