डिफेंडर और लैंड क्रूजर को टक्कर देने जल्द आ रही नई लग्जरी SUV, भारत में कब होगी लॉन्च?
गौतम सिंह April 19, 2026 06:12 PM

भारत में लग्जरी SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और अब इस सेगमेंट में एक और दमदार नाम जुड़ने वाला है. निसान मोटर इंडिया जल्द ही अपनी मशहूर SUV Nissan Patrol को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. यह SUV सीधे तौर पर Toyota Land Cruiser, Lexus LX और Land Rover Defender जैसी गाड़ियों को चुनौती देगी. दुनियाभर में अपनी पावर, लग्जरी और ऑफ-रोड क्षमता के लिए मशहूर Nissan Patrol को भारत में लेकर आने की तैयारी काफी समय से चल रही है.

Nissan Patrol क्यों है इतनी खास?

Nissan Patrol को दुनिया में उसकी मजबूत बॉडी और शानदार ऑफ-रोड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. यह SUV बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिससे यह खराब रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है. इसके साथ ही इसका इंटीरियर भी बेहद लग्जरी और आरामदायक है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में खास बनाता है. यह सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि पावर और लग्जरी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. कई बड़े सेलिब्रिटी भी इस गाड़ी को पसंद करते हैं.

भारत में कैसे होगी एंट्री?

निसान Patrol को भारत में CBU (Completely Built Unit) रूट के जरिए लाया जा सकता है. इसका मतलब है कि इस SUV को पूरी तरह तैयार करके विदेश से भारत में इंपोर्ट किया जाएगा. सरकारी नियमों के अनुसार, कंपनियां हर साल 2,500 यूनिट तक बिना ज्यादा लोकल टेस्टिंग के गाड़ियां ला सकती हैं. निसान इसी रास्ते का इस्तेमाल करके इस SUV को लॉन्च कर सकती है. कंपनी का मकसद ज्यादा बिक्री नहीं, बल्कि भारत में अपनी प्रीमियम ब्रांड इमेज को मजबूत करना है.

कीमत और इंजन 

माना जा रहा है कि Nissan Patrol की कीमत भारत में करीब 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है. यह SUV दो इंजन विकल्प के साथ आ सकती है. पहला 3.5 लीटर V6 ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो करीब 425 हॉर्सपावर और 700Nm टॉर्क देता है. दूसरा 3.8 लीटर V6 पेट्रोल इंजन होगा, जो 316 हॉर्सपावर और 386Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और भी शानदार हो जाती है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

फीचर्स की बात करें तो Nissan Patrol में कई शानदार और मॉडर्न फीचर्स मिलेंगी. इसमें बड़ा 28.6 इंच का डिस्प्ले सेटअप, प्रीमियम 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, जीरो ग्रेविटी सीटें और रियर पैसेंजर के लिए 12.8 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है. इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, 7 एयरबैग्स और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे. इसमें अलग-अलग ड्राइविंग कंडीशन के लिए रॉक, सैंड, मड, इको और स्पोर्ट जैसे ड्राइव मोड्स भी दिए जाएंगे.

अब कार में सीट के नीचे मिलेगा टॉयलेट! चीन की ये कंपनी तैयार करने जा रही खास EV

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.