खुल गया होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, ऐसे जहाज कर सकेंगे पार
Webdunia Hindi April 18, 2026 12:43 AM

Strait of Hormuz Fully Open : होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ा ऐलान किया है। अराघची ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। हालांकि यह जलडमरूमध्य इयराइल-लेबनान संघर्ष विराम की शेष अवधि के लिए ही खोला गया है, जो गुरुवार से अगले 10 दिनों तक के लिए प्रभावी है। होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से लगभग 800 जहाज फंस गए थे। इसमें लगभग 187 से अधिक ऑयल टैंकर शामिल हैं। इससे वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा हो गया था। लगभग 800 जहाज फंस गए थे

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ा ऐलान किया है। अराघची ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। हालांकि यह जलडमरूमध्य इयराइल-लेबनान संघर्ष विराम की शेष अवधि के लिए ही खोला गया है, जो गुरुवार से अगले 10 दिनों तक के लिए प्रभावी है। होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से लगभग 800 जहाज फंस गए थे। इसमें लगभग 187 से अधिक ऑयल टैंकर शामिल हैं।

ALSO READ: होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

इससे वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा हो गया था। इन जहाजों पर सवार कर्मियों ने पिछले एक महीने से ज्यादा समय से जमीन नहीं देखा है। हालांकि अब ईरान के ऐलान के बाद इन जहाजों के तेजी से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने की उम्मीद है। यह कदम लेबनान में सीजफायर लागू होने के बाद उठाया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया धन्यवाद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ईरान ने अभी घोषणा की है कि ईरान का जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और पूरी तरह से गुजरने के लिए तैयार है। धन्यवाद!

ALSO READ: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- हमें पता है कहां हैं बारूदी सुरंग, होर्मुज को किया जा रहा साफ

ईरान ने रखी थी ये शर्त

इस मार्ग को खोलने का निर्णय अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और शिपिंग उद्योग के लिए राहत भरा माना जा रहा है। ईरान ने पहले ही शर्त रखी थी कि वह लेबनान में सीजफायर के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलने वाला है। इस कारण अमेरिका के साथ संघर्षविराम होने के बावजूद ईरान ने सीमित मात्रा में होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही शुरू की थी।

ALSO READ: Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों को पहले से तय और समन्वित मार्ग का ही पालन करना होगा। यह मार्ग ईरान के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा पहले ही निर्धारित किया जा चुका है।
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.