नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे दो व्यापारिक जहाजों पर ईरान की ओर से गोलीबारी की गई है। इसमें एक भारतीय जहाज भी शामिल है। वहीं दो अन्य भारतीय जहाजों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से यूटर्न ले लिया है। इस घटना के बाद भारत ने ईरान के राजूदत को तलब किया है। इस घटना के बाद से पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है और युद्ध फिर से शुरू होने के हालात बन रहे हैं। उधर, ईरान की संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी का कहना है कि होर्मुज से गुजरने वाले हर व्यापारिक जहाज को IRGC की नौसेना से परमीशन लेनी होगी।
दूसरी तरफ ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतब खामेनेई ने अमेरिका के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि ईरान की नौसेना दुश्मनों को नई और करारी हार देने के लिए तैयार है। मोजतबा की यह धमकी ऐसे समय पर आई जब ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद करने का ऐलान किया है। ईरान का कहना है कि जब तक हमारे बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी जारी रहेगी, उस वक्त तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों का आवागमन रोका जाएगा। जबकि एक दिन पहले ही ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यह ऐलान किया था सभी व्यापारिक जहाजों के आवागमन के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पर ईरान को थैंक्यू भी कहा था और ट्रंप ने उम्मीद जताई थी कि ईरान के साथ बातचीत की प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़नी चाहिए क्योंकि अधिकांश बिंदुओं पर पहले ही बातचीत हो चुकी है। वहीं अब ईरान के इस हालिया एक्शन के बाद अमेरिका से उसकी तल्खी फिर से बढ़ना तय है। उधर, होर्मुज के बंद होने से वैश्विक ऊर्जा संकट फिर से गहराने की आशंका है।
The post Iran Fires On Ships Passing Through Hormuz : होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर ईरान की गोलीबारी, इसमें एक भारतीय टैंकर भी, ईरानी राजदूत तलब, मोजतबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी appeared first on News Room Post.