IPL 2026 में कैमरून ग्रीन ने Tata Sierra पर मारा छक्का, डोर पर आया डेंट, जानिए फीचर्स और कीमत
एबीपी ऑटो डेस्क April 19, 2026 03:12 AM

आईपीएल मैचों में जहां चौके-छक्कों की बरसात आम बात होती है, तो वहीं कभी-कभी कोई शॉट इतना खास बन जाता है कि वह लंबे समय तक चर्चा में रहता है. ऐसा ही नजारा IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के छक्के के बाद भी देखने को मिला. दरअसल, आईपीएल के हर मैच के दौरान Tata की कार स्टेडियम में खड़ी होती है. इस बार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में Tata Sierra खड़ी थी, जिसपर कैमरून ग्रीन का छक्का लगा और गाड़ी के फ्रंट लेफ्ट डोर पर डेंट आ गया. 

Tata Sierra के लेफ्ट साइड डोर पर पड़ा डेंट 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी कर रहे थे. ग्रीन ने ऐसा छक्का मारा कि गेंद सीधा हवा में ऊंची जाती हुई स्टेडियम के उस हिस्से में जा गिरी, जहां एक टाटा सिएरा कार डिस्प्ले के लिए रखी गई थी. गेंद इतनी ताकत से लगी कि कार के फ्रंट लेफ्ट साइड डोर पर डेंट पड़ गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा था.  

IPL में अक्सर स्पॉन्सरशिप के तहत स्टेडियम के अंदर कार या अन्य प्रोडक्ट्स डिस्प्ले किए जाते हैं और कई बार दर्शकों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता रहती है कि क्या कोई खिलाड़ी इतना लंबा छक्का मार पाएगा कि गेंद वहां तक पहुंच जाए? इस बार कैमरून ग्रीन ने वही किया है. 

कितनी है गाड़ी की कीमत और फीचर्स? 

टाटा सिएरा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत करीब 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में 17.99 लाख रुपये तक जाती है. पावरट्रेन की बात करें तो सिएरा में तीन इंजन ऑप्शन्स-1.5-लीटर NA पेट्रोल, 1.5-लीटर Turbo TGDi पेट्रोल और 1.5-लीटर Cryojet डीजल मिलते हैं. ये मैनुअल और DCT दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन्स के साथ आती है. वहीं Tata Sierra का केबिन काफी प्रीमियम है और इसमें Theatre Pro ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, JBL का 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और सॉफ्ट-टच मटेरियल दिए गए हैं. 

इन गाड़ियों से होता है मुकाबला

अपने सेगमेंट में Tata Sierra का मुकाबला कई कारों से होता है, जिनमें हुंडई क्रेटा के साथ-साथ नई मारुति सुजुकी विक्टोरिस जैसी गाड़ियों के नाम शामिल हैं. यह SUV मस्कुलर और बॉक्सी डिजाइन के साथ आती है. इसमें LED DRLs, Bi-LED हेडलैम्प्स, और सिग्नेचर फिक्स्ड ग्लास रूफ का मॉडर्न रूप देखने को मिलता है. 

- 

Yamaha का नया Hybrid Scooter लॉन्च, कम खर्च में देगा 65KM का दमदार माइलेज 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.