MP के छतरपुर में संदिग्ध हालत में 2 मजदूरों की मौत, टैंकर में कर रहे थे काम… जांच में जुटी पुलिस
TV9 Bharatvarsh April 19, 2026 03:43 AM

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना के महोबा रोड स्थित एक वर्कशाॅप में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां काम कर रहे दो मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना का जानकारी होते ही दोनों मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, दोनों मजदूरों की मौत किन परिस्थितियों में हुई इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक मजदूर एक टैंकर के अंदर पेंटिंग (पुताई) का काम कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई. घटना की सूचना मिलते ही उन्हें पहले तो नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी (शवगृह) में रखवा दिया गया है.

दो मजदूरों की मौत

मृतक के परिजनों ने कार्यस्थल पर करंट लगने से मौत होने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि टैंकर के भीतर पुताई करते समय करंट लगने के कारण यह हादसा हुआ. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि वे घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: लातेहार में युवती से दरिंदगी अपहरण कर जंगल ले गए, फिर किया गैंगरेप, चार आरोपी हिरासत में

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि परिजन की ओर लगाए जा रहे सभी आरोपी की गहनता से जांच की जाएगी. मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों का इंतजार कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे किसी की लापरवाही जिम्मेदार है. घटना से दोनों मजूदरों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.