Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 10 रन से जीत दर्ज की। एसआरएच के बैटिंग ऑलराउंडर नितीश रेड्डी ने जीत के बाद कहा कि टीम के हर खिलाड़ी ने शानदार योगदान दिया और यह पूरी तरह सामूहिक प्रयास था। उन्होंने खुशी जताई कि टीम जीत की राह पर है।
शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नितीश रेड्डी ने बल्ले से 12 रन बनाने के बाद गेंदबाजी में 31 रन देकर महत्वपूर्ण 2 विकेट हासिल किए।
गेंदबाजी रणनीति पर नितीश रेड्डी ने कहा कि उनका फोकस मैच की स्थिति के अनुसार गेंदबाजी करने और फील्ड सेटिंग का सही इस्तेमाल करने पर था। उन्होंने कहा कि सबसे अहम चीज सही निष्पादन थी, जो टीम ने बेहतरीन ढंग से किया।
पिच को लेकर उन्होंने बताया कि शुरुआत में लगा था कि विकेट स्पिनर्स को मदद देगा, लेकिन तेज गेंदबाजों ने शानदार काम किया। उन्होंने कहा, पिच भी काफी अच्छी थी। मुझे लगा था कि पिच स्पिन करेगी, लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी के लिए भी पिच अच्छी थी, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अपनी योजना को बखूबी अंजाम दिया।
रेड्डी ने बताया कि बाहर से संदेश मिला था कि ऑफ स्टंप के ऊपर गेंदबाजी करें और जरूरत से ज्यादा प्रयोग न करें। टीम ने उसी योजना पर अमल किया, जिसका नतीजा पावरप्ले में विकेटों के रूप में मिला।
इस मुकाबले में एसआरएच के स्पिनर शिवांग कुमार ने 3 ओवरों में 18 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उनकी तारीफ में नितीश ने कहा, वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी #39;मिस्ट्री गेंदबाजी#39; हमारे लिए काफी मददगार साबित हो रही है, और मुझे उम्मीद है कि वह पूरे टूर्नामेंट में इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे।
रेड्डी ने बताया कि बाहर से संदेश मिला था कि ऑफ स्टंप के ऊपर गेंदबाजी करें और जरूरत से ज्यादा प्रयोग न करें। टीम ने उसी योजना पर अमल किया, जिसका नतीजा पावरप्ले में विकेटों के रूप में मिला।
Also Read: LIVE Cricket Scoreइसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। इस पारी में मैथ्यू शॉर्ट ने 34 रन बनाए, जबकि आयुष म्हात्रे ने 30 रन का योगदान दिया। इनके अलावा, सरफराज खान ने 25 रन और शिवम दुबे ने 21 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से ईशान मलिंगा ने 3 विकेट निकाले। 2 सफलताएं नितीश रेड्डी के हाथ लगीं।
Article Source: IANS