Abhishek Sharma 2000 IPL Runs: अभिषेक शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में #39;नंबर-2#39; स्थान पर पहुंच गए हैं। शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध 15 गेंदों में अर्धशतक लगाने के साथ अभिषेक ने महज 1,193 गेंदों में आईपीएल करियर के 2,000 रन पूरे किए।
हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच में अभिषेक ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली। इस दौरान ट्रेविस हेड के साथ 5.5 ओवरों में 75 रन की साझेदारी की।
आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 2,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आंद्रे रसेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 1,120 गेंदों में यह कारनामा किया था। वहीं, निकोलस पूरन (1,198) इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। वीरेंद्र सहवाग (1,211) और क्रिस गेल (1,251) क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।
इस मुकाबले के दौरान अभिषेक शर्मा ने लगातार 8 गेंदों पर बाउंड्री लगाने का कारनामा किया। वह 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के पहले बल्लेबाज भी बने। इससे पहले अभिषेक ने साल 2024 में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल करियर में अब तक 83 मैच खेले हैं, जिसकी 80 पारियों में 27.45 की औसत के साथ 2,004 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 11 अर्धशतक आए। इस सीजन अभिषेक शर्मा 6 मुकाबलों में 31.33 की औसत के साथ 188 रन बना चुके हैं। आईपीएल 2026 में उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले। अभिषेक ने पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच में 74 रन की पारी खेली थी।
इस मुकाबले के दौरान अभिषेक शर्मा ने लगातार 8 गेंदों पर बाउंड्री लगाने का कारनामा किया। वह 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के पहले बल्लेबाज भी बने। इससे पहले अभिषेक ने साल 2024 में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
Also Read: LIVE Cricket Scoreविपक्षी खेमे से अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि 2 विकेट मुकेश चौधरी के हाथ लगे। गुरजपनीत सिंह ने 1 विकेट प्राप्त किया।
Article Source: IANS