Akshay Kumar on Wamiqa Gabbi: बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी की इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में काफी डिमांड है. हाल ही में वामिका गब्बी ‘भूत बंगला’ में नजर आईं, जो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. वामिका गब्बी की आए दिनों सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ से तुलना होती रहती है. अब एक हालिया बातचीत में अक्षय कुमार ने वामिका गब्बी की ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ से हो रही पर रिएक्ट किया है. अक्षय कुमार ने अपनी को-एक्ट्रेस का बचाव करते हुए कहा कि वामिका की अपनी एक अलग पहचान है.
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी पहली बार ‘भूत बंगला’ में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आए. इस फिल्म में ऑडियंस को दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगी. वामिका गब्बी की आंखों की वजह से लगातार उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से की जाती रही है. अब अक्षय कुमार ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है और वामिका के सपोर्ट में आए हैं.
वामिका के सपोर्ट में अक्षय कुमारएक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा, “उसकी (वामिका की) आंखें ऐश्वर्या राय जैसी हैं, लेकिन उसकी अपनी एक अलग पहचान है. वो अपने काम को अपने ही अंदाज में कर रही है. फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उसे काफी स्ट्रगल करना पड़ा. उसने पंजाबी फिल्मों में काम किया, और अब वो हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में काम कर रही है. हर तरह की फिल्मों में वामिका अपनी किस्मत आजमा रही है.” अक्षय कुमार की इस बात से साफ हो गया कि भले ही दोनों एक्ट्रेस में कुछ समानताएं हों, लेकिन वामिका इस इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना रही हैं.
यह भी पढ़ें – भूत बंगला ने रिलीज होते ही धुरंधर 2 को कच्चा चबाया, कमाई में लगाई तगड़ी सेंध
14 साल बाद साथ अक्षय-प्रियदर्शनभूत बंगला की बात करें तो प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार की 14 साल बाद इस फिल्ममेकर के साथ वापसी है. इस हॉरर-कॉमेडी में राजपाल यादव, परेश रावल, जिस्शु सेनगुप्ता और तब्बू भी नजर आएंगे. फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर करीब 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.