Tamil Nadu: पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 23 लोगों की हुई मौत, 6 अस्पताल में भर्ती
Rajasthankhabre Hindi April 20, 2026 01:42 PM

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में जोरदार धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि रविवार को फैक्ट्री बंद रहती है, इसके बाद भी काम हो रहा था।

नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि नियमों का उल्लंघन करते हुए फैक्ट्री रविवार को भी संचालित की जा रही थी। वहीं, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

23 मृतकों में 16 महिलाएं
खबरों की माने तो विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर जिला कलेक्टर डॉ. एन.ओ. सुखपुत्रा ने कहा, इस घटना में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। इन 23 मृतकों में से 19 शवों की पहचान हो चुकी है, जिनमें 16 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। छह घायल आईसीयू में भर्ती हैं।

pc- parbhat khabar

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.