इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में देती है। अभी तक योजना की 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
सरकार ने 13 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक 22वीं किस्त जारी कर दी थी। अब किसानों को योजना की 23वीं किस्त का इंतजार है। इस किस्त के जारी होने से पहले किसानों को तीन काम करने होंगे। इन तीनों में एक काम भी पूरा नहीं होने पर किसानों की किस्त अटक सकती है।
आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। ई-केवाईसी नहीं होने पर किस्त अटक सकती है। भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है। इसके अभाव में भी आपका पैसा अटक सकता है। वहीं बैंक खाता और आधार लिंक नहीं होने पर भी किस्त की राशि अटक सकती है। आपको आज ही ये काम पूरे कर लेने चाहिए।
PC:krishipitaara
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें