'सक्सेस मेहनत और किस्मत से आती है', बेटी को 'लकी चार्म' मानने से राजकुमार राव ने किया इनकार
आईएएनएस April 21, 2026 11:42 AM

फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के घर जब नए सदस्य का आगमन होता है, तो फैंस उसे 'लकी चार्म' मानने लगते हैं. लेकिन एक्टर राजकुमार राव इस पर अलग सोच रखते हैं. हाल ही में पिता बने राजकुमार ने इस धारणा पर आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि वह अपनी बेटी के जन्म को किसी तरह की किस्मत से जोड़कर नहीं देखते.

आईएएनएस ने जब राजकुमार राव से पूछा कि क्या बेटी के जन्म के बाद उनकी जिंदगी में नया मोड़ आया है, इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'मेरी बेटी मेरे जीवन में बहुत सारा प्यार लेकर आई है, लेकिन मैं इस पर विश्वास नहीं करता कि मेरी सफलता का कारण सिर्फ मेरी बेटी है. मेरा मानना है कि जिंदगी में जो भी मिलता है, वह मेहनत, समय और किस्मत का नतीजा होता है.'

बेटी को 'लकी चार्म' नहीं मानते राजकुमार राव
राजकुमार ने आगे कहा, 'मैं अपनी बेटी पर किसी तरह का दबाव नहीं डालना चाहता. मेरी बेटी अभी बहुत छोटी है और उसका अपना एक अलग जीवन होगा. वह अपनी जिंदगी खुद बनाएगी और अपने फैसले खुद लेगी. ऐसे में उस पर यह उम्मीद रखना कि वह परिवार के लिए 'लकी' साबित हो, सही नहीं है. बच्चों को बिना किसी बोझ के अपनी पहचान बनाने की आजादी मिलनी चाहिए.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa)

गर्मियों में कॉलेज स्टाइल को बनाना है ट्रेंडी? तो फॉलो करें दिशा पाटनी के ये स्टाइलिश आउटफिट्स

इस बातचीत के दौरान राजकुमार ने एक खास संयोग का जिक्र भी किया. उन्होंने बताया कि जिस दिन उनकी बेटी का जन्म हुआ, उसी दिन उनकी पत्नी पत्रलेखा को उनकी फिल्म 'फुले' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. यह परिवार के लिए बेहद खास पल था, क्योंकि एक तरफ घर में नई खुशी आई और दूसरी तरफ प्रोफेशनल लाइफ में भी बड़ी उपलब्धि मिली.

राजकुमार ने कहा, 'बेटी के जन्म के बाद मुझे भी कई अवॉर्ड्स मिले हैं, लेकिन यह सिर्फ एक संयोग है. यह सब मेहनत का नतीजा है. मैं चाहता हूं कि लोग इस तरह की बातों को ज्यादा महत्व न दें और सफलता को मेहनत के नजरिए से देखें.'

Deepika Padukone Upcoming Films: 'राका' से 'किंग' तक, इन फिल्मों में धमाल मचाने आ रही है दीपिका पादुकोण

बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2025 को बेबी गर्ल का वेलकम किया था. कपल ने अपनी लाडली का नाम पार्वती रखा है. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.