चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, 7 लाख से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन
Webdunia Hindi April 21, 2026 05:43 PM

Kedarnath Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने पूरे शबाब पर है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद हो चुका है। केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 22 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे अभिजीत मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से भव्य तरीके से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केदारनाथ धाम यात्रा के लि अब तक 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने फैसला किया है कि मंदिर परिसर में मोबाइल के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी। 51 क्विंटल फूलों से सजाया मंदिर

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने पूरे शबाब पर है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद हो चुका है। केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 22 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे अभिजीत मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से भव्य तरीके से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

ALSO READ: चारधाम यात्रा : बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत 50 मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री बंद!

पंचमुखी उत्सव डोली रवाना

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से आज बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली अपने धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। पंचमुखी डोली का रात्रि विश्राम आज फाटा में होगा। 20 अप्रैल को डोली गौरीकुंड स्थित गौरी माई मंदिर पहुंचेगी और 21 अप्रैल को प्रातः केदारनाथ धाम पहुंचकर पंचमुखी उत्सव डोली को मंदिर भंडार में विराजमान किया जाएगा।

मंदिर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत, सड़क और पैदल मार्गों का सुधारीकरण, बर्फ हटाने का काम आदि व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। धाम में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। केदारनाथ धाम यात्रा के लि अब तक 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

ALSO READ: CM धामी ने चारधाम यात्रा को दिखाई हरी झंडी, श्रद्धालुओं से किया वादा

मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने फैसला किया है कि मंदिर परिसर में मोबाइल के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी। मंदिर प्रशासन ने यह भी कहा है कि अगर कोई शख्स ऐसा करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला धाम की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह फैसला केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से ठीक एक दिन पहले लिया गया है।
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.