गुजरात के दाहोद में 400 लोग बीमार, शादी की दावत से अचानक हुई उल्टी, कई अस्पताल में भर्ती
Webdunia Hindi April 21, 2026 07:43 PM

Dahod Gujarat Food Poisoning case : गुजरात के दाहोद जिले के अभलोड़ गांव में एक शादी समारोह के दौरान सामूहिक भोज के बाद 400 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। देखते ही देखते मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई कि जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। खबरों के अनुसार, मेहमानों ने पनीर की सब्जी और आम का रस खाया था, जिसके बाद रात 11 बजे अचानक उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतें शुरू हुईं। 50 से अधिक गंभीर मरीजों को दाहोद के जायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 150 निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। 200 लोगों का इलाज गांव में ही डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा किया जा रहा है।

ALSO READ: गांधीनगर में टाइफाइड का कहर, 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, एक्शन में अमित शाह

गांव में अफरातफरी का माहौल

गुजरात के दाहोद जिले के अभलोड़ गांव में एक शादी समारोह के दौरान सामूहिक भोज के बाद 400 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। देखते ही देखते मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई कि जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। खबरों के अनुसार, मेहमानों ने पनीर की सब्जी और आम का रस खाया था, जिसके बाद रात 11 बजे अचानक उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतें शुरू हुईं।

ALSO READ: दूषित पानी पीने से होती हैं ये 11 तरह की गंभीर बीमारियां, बचकर रहें

जांच के लिए भेजे खाने के सैंपल

50 से अधिक गंभीर मरीजों को दाहोद के जायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 150 निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। 200 लोगों का इलाज गांव में ही डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और फूड सेफ्टी विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्वास्थ्य विभाग ने खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

ALSO READ: आखिर क्या है मरीज के फेफड़ों में जिंदा कॉकरोच का सच

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि आम का जूस या पनीर की सब्जी खाने से फूड पॉइजनिंग हुई होगी, हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि शादी के कार्यक्रम में ऐसा कौनसा खाना खाया गया था जिससे फूड पॉइजनिंग हुई। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन भी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.