शाहरुख खान की ''किंग' के मोटी रकम में बिके थिएट्रिकल राइट्स, रिलीज से पहले कमा डाले इतने करोड़
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 22, 2026 02:12 AM

 साल 2023 में शाहरुख खान ने बैक टू बैक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में पठान, जवान और डंकी दी थीं. तब से फैंस सुपरस्टार की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं शाहरुख अब अपनी अपकमिंग फिल्म किंग से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने की तैयारी में हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तथा मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'किंग' के ऑल इंडिया थिएट्रिकल डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स काफी मोटी कीमत में बेचे गए हैं.

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के लिए हुई भारी भरकरम डील
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेन मरुधर ने 'किंग' के ऑल इंडिया थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़ रुपये में हासिल कर लिए हैं, जो इस साल की सबसे बड़ी डील में से एक है. इस डिस्ट्रिब्यूटर का शाहरुख खान की फिल्मों के साथ शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है, जिसने पहले 'जवान', 'डंकी', 'जीरो', 'बदला' और 'इत्तेफाक' जैसी हिट फिल्में रिलीज की हैं.

बता दें कि 'किंग' के घरेलू डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के लिए टफ कंप्टीशन था,  जिसमें एए फिल्म्स, जियो स्टूडियोज, पीवीआर आईएनओएक्स पिक्चर्स, यश राज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल थीं. इस होड़ से शाहरुख खान की बॉक्स ऑफिस पॉपुलैरिटी पर फिल्म इंडस्ट्री का भरोसा झलकता है.

:-Dhurandhar 2 BO Day 33: 'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ो, होश उड़ा देगा 33 दिनों का कलेक्शन

 फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट और स्टार कास्ट
बता दें कि शाहरुख खान की मच अवेटेड 'किंग' इस साल यानी  24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल सहित कई कलाकार हैं.

फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, और ब्रिटिश कलाकार एड शीरन ने भी कथित तौर पर फिल्म के लिए एक गाना दिया है. गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट से शाहरुख खान तीन साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगे. बता दें कि उनकी आखिरी फिल्म राजकुमार हिरानी की 'डंकी' दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी जो हिट रही ती. वहीं उसी साल उनकी 'पठान' और फिर 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.