IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने ठोका सबसे ‘धीमा’ अर्धशतक, केएल राहुल ने दिया ये खास ‘तोहफा’
Sanjeev Kumar April 22, 2026 03:24 AM
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन आईपीएल 2026 में उनका बल्ला जमकर रन उगल रहा है. पंजाब और चेन्नई के खिलाफ अर्धशतक ठोकने के बाद बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी हाफसेंचुरी लगा दी.
अभिषेक ने महज 25 गेंदों में इस सीजन की अपनी तीसरी फिफ्टी पूरी की. ये अभिषेक का हैदराबाद में सबसे धीमा अर्धशतक है. हालांकि इस अर्धशतक को पूरा करने के बीच उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर केएल राहुल ने भी खास तोहफा दिया. केएल राहुल ने इस मैच में एक ऐसी गलती कर दी जिसने दिल्ली कैपिटल्स को जबरदस्त नुकसान पहुंचा दिया.
राहुल ने दिया अभिषेक को जीवनदान
केएल राहुल ने हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा को अर्धशतक पूरा करते ही जीवनदान दिया. 9वें ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने लेग साइड पर शॉट खेलकर दो रन लेने की कोशिश की. पहला रन अभिषेक ने आसानी से ले लिया लेकिन अगला रन लेते हुए वो मुश्किल में पड़ गए. इस बीच दिल्ली के विकेटकीपर केएल राहुल ने गेंद को पकड़ने में गलती कर दी. वो गेंद को पकड़ नहीं पाए और अभिषेक रन आउट होने से बच गए.
अभिषेक शर्मा के 2000 रन पूरे
अभिषेक शर्मा ने इस पारी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2000 आईपीएल रन बी पूरे कर लिए. उन्होंने 78 पारियों में ये मुकाम हासिल किया. उनसे पहले सनराइजर्स के लिए सिर्फ तीन और खिलाड़ियों ने 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने सनराइजर्स के लिए 95 मैचों में 4014 रन बनाए हैं. शिखर धवन ने हैदराबाद के लिए 2518 रन बनाए हैं. केन विलियमसन ने हैदराबाद के लिए 2101 रन बनाए थे.