बंगाल चुनाव: भाजपा की बाइक रैली पर उपद्रवियों ने किया हमला
Indias News Hindi April 22, 2026 03:43 AM

कोलकाता, 21 अप्रैल . विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन पश्चिम मिदनापुर जिले में भाजपा की बाइक रैली पर हमला किया गया.

बताया जा रहा है कि इस घटना में एक भाजपा उम्मीदवार को निशाना बनाया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे Odisha के बालासोर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में Police बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया. मिली जानकारी के अनुसार, Tuesday को भाजपा उम्मीदवार अजीत कुमार जाना डांटन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे. हरिपुर से एक बाइक रैली निकाली गई थी. आरोप है कि सबरा से मोहनपुर जाते समय इस रैली पर हमला किया गया.

जैसे ही रैली अंतला इलाके में पहुंची, कुछ उपद्रवियों ने हमला कर दिया. धारदार हथियारों और लाठियों से हमला किया गया.

इस दौरान भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और कार्यकर्ताओं व समर्थकों की बाइकों को भी नुकसान पहुंचाया गया.

कई बाइकों में आग भी लगा दी गई. आरोप है कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों ने किया.

यह भी आरोप है कि हमले में भाजपा उम्मीदवार अजीत कुमार जाना के हाथ में चोट आई है. कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं.

सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे बालासोर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है. भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मोहनपुर Police स्टेशन के सामने एगरा-सोलपाटा राज्य राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

सूचना मिलने पर भारी Police बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया. Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

हालांकि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने इन आरोपों से इनकार किया है. Police ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

एएमटी/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.