ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज, 'अपनी पत्नी की रक्षा नहीं कर सके, देश की महिलाओं के साथ कैसे खड़े होंगे?'
Indias News Hindi April 22, 2026 03:43 AM

आजमगढ़, 21 अप्रैल . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री ओपी राजभर ने Tuesday को Samajwadi Party (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. आजमगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान राजभर ने अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए.

मंत्री ओपी राजभर ने से बात करते हुए कहा, “अखिलेश यादव झूठ बोल रहे हैं. जब एक मौलाना ने उनकी पत्नी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, तब वे अपनी पत्नी के साथ खड़े नहीं हुए. जो व्यक्ति अपनी पत्नी की रक्षा नहीं कर सकता या उसके साथ खड़ा नहीं हो सकता, वह देश की महिलाओं के साथ कैसे खड़ा हो सकता है?”

राजभर ने अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर भी तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा, “वे पीडीए की बात करते हैं, लेकिन जब Samajwadi Party की Government थी, तब न कोई ब्राह्मण था, न राजपूत, न चौहान, न पटेल, न मुस्लिम, न राजभर, न निषाद, बिंद, केवट, मल्लाह और न ही विश्वकर्मा. सिर्फ यादव ही यादव दिखाई देते थे.”

मंत्री ने आगे कहा, “चाहे Samajwadi Party हो, कांग्रेस हो या कोई अन्य विपक्षी दल, सभी सत्ता में रह चुके हैं. अगर उन्हें महिलाओं के अधिकारों से इतना प्रेम था, तो उन्होंने अपनी Government के दौरान महिला आरक्षण कानून क्यों नहीं पारित किया? आज वे जिन कमियों की ओर इशारा कर रहे हैं, वे कमियां और नासमझी तब भी मौजूद थीं जब Samajwadi Party सत्ता में थी.”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi को ‘आतंकवादी’ कहने पर ओपी राजभर ने साफ कहा, “मैं उनके इस बयान से सहमत नहीं हूं. मैं उनके बयान की निंदा करता हूं. देश के Prime Minister के बारे में इस तरह का बयान देना उचित नहीं है.”

एससीएच

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.