वर्ल्ड अर्थ डे 2026 : 'हमारी शक्ति हमारा ग्रह', बढ़ते जलवायु संकट के बीच पृथ्वी दिवस अहम,
Indias News Hindi April 22, 2026 03:43 AM

New Delhi, 21 अप्रैल . हर साल 22 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. यह दिन केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाने का अवसर है. तेजी से बदलते पर्यावरण और बढ़ते जलवायु संकट के बीच इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और प्रदूषित महासागरों के बीच विश्व पृथ्वी दिवस और भी खास हो जाता है.

पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है और इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है. इस बार का विषय “हमारी शक्ति हमारा ग्रह” है, जो बताता है कि हमारे पास इस प्लैनेट को बचाने और बेहतर बनाने की ताकत है. पिछले कुछ वर्षों में पृथ्वी ने हमें कई खतरे की चेतावनी दी है. पिछले कुछ वर्षों में पृथ्वी ने कई गंभीर संकेत दिए हैं. कहीं रिकॉर्ड तोड़ गर्मी देखने को मिली, तो कहीं बाढ़ और सूखे जैसी आपदाओं ने लोगों को प्रभावित किया.

ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है और महासागर प्रदूषण का शिकार हो रहे हैं. इसके अलावा, जैव विविधता में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. यह सभी घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि क्लाइमेट चेंज अब भविष्य का नहीं, बल्कि वर्तमान का संकट बन चुका है.

इस साल की थीम “हमारी शक्ति हमारा ग्रह” हमें याद दिलाती है कि Governmentें, कंपनियां, समुदाय और आम व्यक्ति हर कोई मिलकर बदलाव ला सकता है. हालांकि, पृथ्वी दिवस केवल समस्याओं को उजागर करने का दिन नहीं है, बल्कि समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर भी है. इस साल की थीम इस बात पर जोर देती है कि हर व्यक्ति अपनी छोटी-छोटी कोशिशों से बड़ा बदलाव ला सकता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, पर्यावरण संरक्षण के लिए सबसे पहले अपनी जीवनशैली में बदलाव जरूरी है. प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, फिर से इस्तेमाल किए जाने वाली चीजों को अपनाना और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना ऐसे कदम हैं, जो पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं. इसके अलावा, पेड़ लगाना, जल स्रोतों की रक्षा करना और स्थानीय सफाई अभियानों में भाग लेना भी महत्वपूर्ण है.

इसके अलावा, पर्यावरण के मुद्दों के बारे में खुद को अवगत कराने के साथ ही दूसरों को जानकारी देना भी महत्वपूर्ण है. स्कूल, कॉलेज या social media के जरिए लोगों को जागरूक करना चाहिए. जलवायु अनुकूल नीतियों का समर्थन करना और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे समाधानों को बढ़ावा देना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है. पृथ्वी किसी एक देश, एक पीढ़ी या एक समुदाय की नहीं है.

जानकारी और जागरूकता भी इस दिशा में अहम भूमिका निभाती है. लोगों को पर्यावरण से जुड़े मुद्दों के बारे में समझना चाहिए और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए. साथ ही, स्वच्छ ऊर्जा और नई तकनीकों को अपनाने से भी प्रदूषण कम करने में मदद मिल सकती है.

पृथ्वी दिवस यह भी याद दिलाता है कि यह ग्रह किसी एक देश या पीढ़ी का नहीं, बल्कि पूरी मानवता की साझा धरोहर है. अमेजन के वर्षावनों से लेकर आर्कटिक के ग्लेशियरों और समुद्र तटों तक, हर क्षेत्र का संरक्षण जरूरी है. इंसानों के छोटे-छोटे फैसले भी पृथ्वी पर बड़ा असर डालते हैं.

इस मौके पर लोग कई तरह की गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं. जैसे पौधे लगाना, अपने आसपास सफाई अभियान चलाना, रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देना या social media के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाना. स्कूलों और संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं.

एमटी/एबीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.