गाड़ी खरीदने जा रहे हैं? बस थोड़ा-सा इंतजार, मई 2026 में लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
एबीपी ऑटो डेस्क April 22, 2026 04:12 AM

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आने वाले समय में एक के बाद एक नई लॉन्चिंग की जाएगी. अगले महीने यानी मई 2026 में कई कार कंपनियां अपनी नई कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इनमें SUV, इलेक्ट्रिक कार और फेसलिफ्ट मॉडल शामिल हैं. खास बात यह है कि इस बार बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक की गाड़ियां एक साथ लॉन्च होंगी, जिससे ग्राहकों को कई नए ऑप्शन मिलेंगे.

Maruti Suzuki Brezza Facelift

Cartoq की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने कई नई गाड़ियां लॉन्च की जाएगी, जिनमें पहली मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट है.  लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Brezza का नया अपडेटेड मॉडल मई 2026 में ही लॉन्च किया जा सकता है. इसमें डिजाइन में हल्के बदलाव, नए फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है. कंपनी इसे ज्यादा प्रीमियम और सेफ बनाने पर काम कर रही है. इसमें ADAS जैसे फीचर्स भी मिल सकते है.

Tata Sierra EV

दूसरा टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक SUV Sierra का इलेक्ट्रिक वर्जन ला रही है. यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV होगी और इसका डिजाइन मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक होगा. इसे खासतौर पर प्रीमियम EV सेगमेंट के लिए तैयार किया जा रहा है. इसकी कीमत लगभग मिड से हाई रेंज में रहने की उम्मीद है. 

Volkswagen Virtus Facelift

फॉक्सवैगन अपनी सेडान Virtus का नया फेसलिफ्ट वर्जन भी मई महीने में ही लॉन्च कर सकती है. इसमें एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव, नए फीचर्स और अपडेटेड इंटीरियर मिलने की उम्मीद है. इंजन पहले जैसा ही रहेगा लेकिन गियरबॉक्स में सुधार किया जा सकता है. 

Tata Safari EV

इसके अलावा मई 2026 में टाटा सफारी 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. गाड़ी की कीमत 22.50 लाख रुपये से 30 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच रहने की उम्मीद है. यह गाड़ी 6 और 7 सीट वाले कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च की जाएगी. इसमें 65 kWh और 75kWh बैटरी पैक जैसे पावरट्रेन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है, गाड़ी की रेंज 500 से 500 किलोमीटर हो सकती है. 

Skoda Slavia Facelift

लिस्ट में अगला नाम स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट का है. स्लाविया फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में कुछ खास बदलाव किए जाएंगे. इनमें नया फ्रंट बंपर. हेडलाइट्स और ग्रिल में बदलाव किए जा सकते हैं. इसके साथ ही अलॉय व्हील्स और रियर में भी आपको कई बदलाव देखने को मिलेंगे. गाड़ी के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें रियर सीट मसाजर, एम्बिएंट लाइटिंग के साथ कुछ एडिशनल फीचर्स मिलते हैं. गाड़ी की कीमत की बात करें तो यह 11 लाख से 19 लाख रुपये के बीच होगी. 

-

GST कटौती के बाद KTM का बड़ा दांव, नई 350cc इंजन के साथ 390 Duke और Adventure लॉन्च, जानें कीमत 

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.