भारतीय बाजार में लोग अब कार की सेफ्टी पर भी तवज्जो देने लगे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए BNCAP लगातार नई गाड़ियों के क्रैश टेस्ट कर रहा है. हाल ही में दो पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs Renault Duster और Kia Seltos को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल हुई है. यह इस बात का संकेत है कि अब इस सेगमेंट की गाड़ियां पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई हैं और कंपनियां सेफ्टी पर खास ध्यान दे रही हैं.
हाल ही में BNCAP के ताजा क्रैश टेस्ट में Renault Duster और Kia Seltos को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. नई Renaut Duster ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.49 अंक हासिल किए हैं, जबकि Seltos ने इससे थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करते हुए 31.70/32 स्कोर हासिल किया हैं. वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में दोनों SUVs ने बराबरी करते हुए 49 में से 45.00 अंक हासिल किए हैं, जो इन्हें परिवार के लिए भी सेफ ऑप्शन बनाता है.
सुरक्षा फीचर्स की बात क तो दोनों गाड़ियों में मॉडर्न टेक्नोलॉजी का अच्छा पैकेज मिलता है. इनमें 6 एयरबैग्स, तीन-पॉइंट सीट बेल्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड कंट्रोल, हिल-डिसेंट कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स शामिल हैं. BNCAP ने Duster के Evolution, Techno और Iconic 1.3T वेरिएंट्स को टेस्ट किया, जबकि Seltos के HTE(O) और GTX वेरिएंट्स की टेस्टिंग की गई.
कीमत के मामले में भी दोनों गाड़ियों के बीच हल्का अंतर देखने को मिलता है. Kia Seltos की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 20.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जबकि Renault Duster 10.5 लाख रुपये से 18.6 लाख रुपये के बीच उपलब्ध है, यानी Duster थोड़ा ज्यादा किफायती विकल्प साबित होती है.
ऐसे में ये नतीजे दिखाते हैं कि भारत में नई कॉम्पैक्ट SUVs अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो चुकी हैं. एडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन में दोनों गाड़ियों को अच्छे स्कोर मिले. मार्केट में Tata Sierra जैसी नई गाड़ियां भी बाजार में आ रही हैं, जिससे इस सेगमेंट में सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का लेवल लगातार ऊंचा हो रहा है. फिलहाल स्कोर के हिसाब से Seltos थोड़ा आगे है, लेकिन दोनों ही SUVs सुरक्षा के मामले में बेहद मजबूत विकल्प बनकर सामने आई हैं.
-
सिंगल चार्ज में 1520 KM रेंज, दुनिया के पहले खास ब्रेकिंग सिस्टम वाली इस EV की क्या है कीमत?