गोलमालहै भाई सब गोलमाल है, वायरल Video देख आपको भी पता चल जाएगा सारा मामला
Himachali Khabar Hindi April 22, 2026 06:42 AM

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि यहां तो गजब गोलमाल चल रहा है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

आज के समय में ऐसे बहुत कम लोग मिलेंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हो वरना बच्चे तक आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे और वो भी दिन में कुछ देर स्क्रोलिंग में बिताते ही हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर हर दिन एक से बढ़कर एक और कमाल के वीडियो आते ही होंगे। कई सारे वीडियो ऐसे भी आते होंगे जो सबसे हटके होते हैं और उसी कारण वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला पानी के दो बोतल को दिखाती है। इसके बाद वीडियो में शुरू से कहानी शुरू होती है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि पहले बोतल को धोकर अच्छे से सुखाया गया। इसके बाद उन बोतलों में पानी की जगह स्नैक्ट्स वाले आइटम भरे गए और यह सब इसलिए किया गया ताकि वो हॉल के अंदर उस बोतल को ले जा सकें और फिल्म देखते हुए आराम से उन्हें खा सकें क्योंकि बाहर से सीधे तौर पर कुछ ले जाने नहीं देंगे और वहां तो सब कुछ महंगा ही बिकता है। ये लोग अपने प्लान में सफल भी हो जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर littlesunshinetales नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाटर बोतल चेक नहीं किया क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा आइडिया है। तीसरे यूजर ने लिखा- मगर हमारे यहां तो बोतल खोलकर चेक करते हैं। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.