टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जिसे या तो लोग खाने के साथ काटकर कच्चा सलाद की तरह खाते हैं या फिर इसे ज्यादातर सब्जियों में ग्रेवी को टैंगी फ्लेवर और गाढ़ा टेक्सचर देने के लिए यूज किया जाता है. इसके अलावा हद से हद टमाटर की चटनी खूब पसंद की जाती है. आप इसे मेन सब्जी की तरह भी बना सकते हैं यानी जब ग्रेवी के लिए टमाटर यूज न किया जाए, बल्कि इसकी ही सब्जी बनाई जाए. इस आर्टिकल में हम जानेंगे भरवां टमाटर बनाने का तरीका. जो बेहद स्वादिष्ट लगते हैं.
भरवां टमाटर की सब्जी न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि बनकर भी फटाफट तैयार हो जाती है, क्योंकि टमाटर को गलने में बहुत ज्यादा टाइम नहीं लगता है. भरवां टमाटर बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा झंझट करने की भी जरूरत नहीं होती है. बस स्टफिंग तैयार करनी है और तड़का लगाकर टमाटर पका लेने हैं. चलिए देख लेते हैं भरवां टमाटर की रेसिपी.
भरवां टमाटर के इनग्रेडिएंट्स1 बड़ा चम्मच सफेद तिल, 1/4 मूंगफली के दाने,1/4 कप सेव (गठिया),4-5 लहसुन की कलियां. 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक और फ्रेश हरा धनिया. इसके अलावा सबसे जरूरी चीज चाहिए होगी टमाटर. इसके अलावा तड़का के लिए थोड़ा सा तेल और जीरा चाहिए होगा.
कैसे बनाएं भरवां टमाटर?
Image: myflavourfuljourney
गरमा गर्म करें सर्व
View this post on Instagram
A post shared by Aishwarya sonvane (@myflavourfuljourney)
जब टमाटर बनकर तैयार हो जाएं तो आप इसे गरमा गरम पराठे, रोटी या चावलों के साथ सर्व करें. कुछ ही देर में बनकर तैयार होने वाली ये डिश कमाल की स्वादिष्ट लगती है. आपके घर में ये बड़ों के साथ ही बच्चों को भी पसंद आएंगे.
ये भी पढ़ें: दुनिया की बेस्ट चिकन डिशेज में भारतीयों की ये पसंदीदा चीज भी शामिल