दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, मोबाइल चार्जर के तार से लगा घोंटा
Webdunia Hindi April 22, 2026 08:43 PM

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक घर में IRS के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी का शव मिला है। पुलिस को शक है कि उसका गला घोंटने के लिए मोबाइल फोन चार्ज करने वाले तार का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस को यह भी शक है कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के शक के दायरे में वह घरेलू नौकर भी है जिसे करीब डेढ़ माह पहले काम से निकाल दिया गया था।

आईआरएस अधिकारी पत्नी के साथ बुधवार की सुबह जिम गए थे। जब दोनों घर लौटे तो बेटी को मृत पाया। बताया जा रहा है कि मृतका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।

हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। FSL की एक टीम भी मौके पर पहुंची।

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.