शॉपिंगबिल चुकाने के लिए महिला के पर्स में नहीं थे पैसे, आंसू छलकने ही वाले थे कि कैशियर ने..
Himachali Khabar Hindi April 23, 2026 01:43 AM

आज के इस फ़ास्ट फॉरवर्ड समय में मनुष्य काफी लालची हो चुका है. ऐसे हर कोई किसी न किसी स्वार्थ के चलते ही एक दुसरे की मदद करता है. लेकिन अमेरिका के टेक्सास शहर की एक स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस स्टोरी को पढ़ कर हर कोई कैशियर पर गर्व महसूस कर रहा है जिसने बिना किसी स्वार्थ के इंसानियत की अनोखी मिसाल कायम कर दी. वहीँ दूसरी और घटना के सुर्खियाँ बटोरने के बाद से ही वालमार्ट शॉपिंग सेंटर काफी प्रसिद्ध हो गया है और लोग इस कैशियर की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं.

ख़बरों के अनुसार टेक्सास के वालमार्ट शॉपिंग सेंटर में एक महिला अपनी बेटी के साथ घर का कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए पहुंची थी. राशन और अन्य जरूरत की चीज़ें लेने के बाद जब वह महिला बिल चुकाने के लिए कैश काउंटर की लाइन में लगी तो बिल की रकम देख कर दंग रह गई. दरअसल, महिला का जितना बिल बना था, उसके पर्स में उतने पैसे नहीं थे. कैशियर महिला की आँखों में आंसू देख कर उसकी पूरी परेशानी समझ ग्फ्या और चुपके से उसके कानों में एक ऐसी बात कह दी कि हर कोई हैरान रह गया.

महिला हुई इमोशनल

अपने पास मौजूद राशी से दुगुना बिल देख कर महिला काफी परेशां हो गई और सोच में पड़ गई. उसके चेहरे से साफ़ प्रतीत हो रहा था कि वह कुछ ही पलों में रोने वाली है. लेकिन तभी कैशियर ने महिला को साइड में होने का इशारा किया और कहा कि चिंता मत कीजिये, मैं समझ गया हूँ. कैशियर के इस जवाब का मतलब वह महिला ठीक से नहीं समझ पाई तो कैशियर ने आगे बोलते हुए कहा कि, “मैडम आप चिंता मत कीजिये मैं आपकी परेशानी समझ चुका हूँ बिल बनाने के बाद मैं खुद आपका पूरा बिल चुका दूंगा आप सामान लेकर जा सकती हैं”.

समझ गया था आर्थिक स्तिथि 

महिला की आँखों और भावों से वह कैशियर समझ गया था कि महिला की आर्थिक स्तिथि ठीक नहीं है. ऐसे में जब उसने महिला की ट्राली में झाँका तो वहां खाने पीने का राशन देख कर वह समझ गया कि वह अपने बच्चों का पेट पालना चाहती है लेकिन पैसों की कमी के कारण अंदर से दुखी है और बिल चुकाने में असमर्थ है. ऐसे में महिला को सबके सामने शर्मिंदा ना होना पड़े इसलिए कैशियर ने खुद पूरी रकम चुकता कर दी. इस पूरी घटना को कैशियर के पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति देख रहा था. ज्सिके बाद उसने घटना किस स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी.

खूब वायरल हो रही है ये घटना 

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की वालमार्ट शॉपिंग मॉल के इस कैशियर का नाम लोपोज है जोकि पिछले कईं सालों से यहाँ काम कर रहे हैं. लोपोज अपनी दयालुता के कारण हमेशा सुर्खियों में बने ही रहते हैं. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। वहीँ उनके महिला के प्रति सम्मान को देख कर हर कोई भावुक हो रहा है. बता दें कि सोशल मीडिया पर इस स्टोरी को लाखों शेयर मिल चुके हैं. हर कोई लोपोज की तारीफों के पुल बाँध रहा है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.