PSL 2026 Hat-trick, Ali Raza: क्रिकेट फैंस इन दिनों आईपीएल 2026 में व्यस्त नजर आ रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में 18 साल के तेज गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. यह हैट्रिक पेशावर जाल्मी के तेज गेंदबाज अली रजा (Ali Raza) ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स के खिलाफ अंतिम ओवर में ली.
यह पाकिस्तान क्रिकेट लीग के इतिहास में 7वीं हैट्रिक रही. टूर्नामेंट में सबसे पहले हैट्रिक लेने का कमाल मोहम्मद आमिर ने 2016 में किया था. आमिर ने कराची किंग्स के लिए खेलते हुए लाहौर कलंदर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी. वहीं अब, लीग की 7वीं हैट्रिक लेने वाले अली रजा ने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.
अली रजा पाकिस्तान लीग में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं. इस तरह उन्होंने हैट्रिक के साथ महारिकॉर्ड कायम किया.
अली रजा ने पहले खुशदिल शाह को हिट विकेट के जरिए आउट किया. फिर अगली गेंद यॉर्कर डालकर शाहिद अजीज को बोल्ड किया. इसके बाद फुलटॉस गेंद पर रजा ने हसन अली को बोल्ड कर हैट्रिक पूरी कर ली. पारी में अली सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 41 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए.
ALI RAZA HATTRICK 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/lI3jBAeLa1
— PCT Replays 2.0 (@ReplaysPCT) April 22, 2026
18 साल के अली रजा पाकिस्तान की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं. वह इस साल की शुरुआत में हुए अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए खेलते हुए नजर आए थे. रजा पेशावर जल्मी के लिए पाकिस्तान सुपर लीग का दूसरा सीजन खेल रहे हैं. वह अब तक 6 फर्स्ट क्लास, 12 लिस्ट-ए और 18 टी20 मैच खेल चुके हैं. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 32 विकेट, लिस्ट-ए में 17 विकेट और टी20 में 21 विकेट लिए हैं.
CSK फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कब होगी एमएस धोनी की वापसी? आ गया ताजा अपडेट