वाराणसी के होटल में होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? दोनों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन
शिवम April 23, 2026 07:12 AM

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं. वह टीम के उपकप्तान हैं. हालांकि उनकी टीम का सफर अभी तक खराब रहा है. 7वें मैच में उन्हें सीजन की पहली जीत मिली. KKR का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ है, जिसके लिए टीम लखनऊ पहुंच गई है. इस बीच वह अपनी मंगेतर और प्रिया सरोज के साथ वाराणसी पहुंचे, जहां दोनों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और गंगा आरती में शामिल हुए. उनकी शादी की भी चर्चा हो रही है.

रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं. रिंकू और प्रिया 21 अप्रैल को वाराणसी पहुंचे. दोनों ने मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया. दोनों ने सयुक्त पोस्ट में कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'काशी, महादेव की धरती और गंगा का पावन संग.'

करीब आधे घंटे मंदिर में बिताने के बाद रिंकू और प्रिया ने नाव से काशी के घाटों को निहारा. शाम को वह दशाश्वमेध घाट पहुंचे, जहां गंगा आरती में शामिल हुए. दोनों को देव दीपावली के लिए भी आमंत्रित किया गया है. रिंकू ने आश्वासन दिया है कि वह आने की पूरी कोशिश करेंगे.

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने 135 रन बनाकर किया बड़ा कारनामा, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PRIYA SAROJ (@ipriyasarojmp)

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी की चर्चा

खबर है कि रिंकू और प्रिया की शादी जून के पहले हफ्ते में होगी. ये भी खबर है कि शादी वाराणसी के होटल ताज में हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी पहुंचे रिंकू और प्रिया होटल ताज में ही रुके है. इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि दोनों ने शादी की तैयारियों का भी जायजा लिया है.

यह भी पढ़ें- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें कौन-कौन है प्लेऑफ का दावेदार

रिंकू सिंह के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह भारत के लिए वनडे और टी20 में डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने 2 वनडे और 45 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वह 2018 से आईपीएल खेल रहे हैं और पहले संस्करण से KKR में शामिल है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.