पिंक सूट में फातिमा सना शेख का दिखा एलिगेंट अंदाज, कंफर्ट और स्टाइल का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 23, 2026 07:42 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने ऐसा लुक कैरी किया है, जो सिंपल होने के साथ-साथ एलिगेंस का शानदार उदाहरण बन गया है. मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुईं फातिमा ने अपने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना है, जो बिल्कुल समर-फ्रेंडली है. उनका ये अंदाज उन लोगों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है, जो कम्फर्ट के साथ स्टाइल को भी बैलेंस करना चाहते हैं.

फातिमा के आउटफिट ने खींचा ध्यान 

फातिमा का ये आउटफिट फैंस का ध्यान खींच रहा है. उन्होंने जो कुर्ता पहना है, वो ढीले-ढाले ए-लाइन डिजाइन में है. साथ ही इसका वी-नेक डिजाइन और नीचे की तरफ फैला लेयर्स घाघरा जैसा लग रहा है. सूट का फैब्रिक इतना हल्का है कि चलते वक्त वो खूबसूरती से लहराता नजर आ रहा है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग बॉटम पहना, जो उसी बहुत ही आरामदायक है. ऊपर से उन्होंने एक ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी किया, जो पूरे लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Chronicle (@bollywoodchronicle)

अक्षय कुमार से ज्यादा इस एक्टर के पास हैं फिल्में, कभी हंसाएंगे तो कभी डराएंगे, सीक्वल्स की भी भरमार

एक्सेसरीज और फुटवियर भी है खास 

एक्सेसरीज की बात करें, तो फातिमा ने अपने लुक को बहुत सोच-समझकर स्टाइल किया. उन्होंने बड़े ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमके पहने, जो पूरे आउटफिट में ट्रेडिशनल टच जोड़ रहे थे. इसके साथ उन्होंने एक छोटा सा पेंडेंट भी पहना, जिससे उनका लुक बैलेंस्ड लगा. फुटवियर के लिए उन्होंने ब्लश पिंक कलर की हील्स चुनीं, जो उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह मैच कर रही थीं. उनका मेकअप भी काफी सॉफ्ट और नैचुरल था. हल्की ग्लोइंग स्किन, न्यूट्रल लिप्स और खुले बाल उनके लुक को और भी फ्रेश बना रहे थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AIKEYAH (@aikeyah)

सूट और हील की कीमत 

अगर आप भी फातिमा जैसा लुक कैरी करना चाहते हैं, तो उनके इस आउटफिट को आसानी से रीक्रिएट कर सकते हैं. उन्होंने जो कुर्ता और बॉटम पहना था, वह आइकेया ब्रांड का है, जिसकी कीमत करीब 56,500 रुपये बताई जा रही है. वहीं उनकी हील्स स्टीव मैडेन की हैं, जिनकी कीमत करीब 5,999 रुपये है. खास बात है कि ये लुक सिर्फ खास मौकों के लिए ही नहीं, बल्कि हल्के फेस्टिव या डे-इवेंट्स के लिए भी एकदम सही है.

अल्लू अर्जुन का 100 करोड़ वाला ड्रीम होम, जल्द करेंगे जुबली हिल्स के इस बंगले में गृह प्रवेश

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.