अर्जुन कपूर ने लोगों को किया कंफ्यूज, मु्स्कुराते हुए सेल्फी की शेयर, कैप्शन में लिखा ये
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 23, 2026 07:42 AM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होते रहे हैं. उनकी हर एक पोस्ट पर लोग निगेटिव कमेंट्स करते रहते हैं. जिसके बाद से वो कुछ समय सोशल मीडिया से गायब भी रहे. वहीं कुछ दिनों से लोग उनका अब सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, कुछ टाइम पहले एक्टर ने अपनी मां का एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद से लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और यूजर्स का कहना था कि अब अर्जुन को ट्रोल नहीं करना चाहिए. अब हाल ही में एक्टर ने फिर से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहे हैं. उनकी इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

अर्जुन कपूर ने मुस्कुराते हुए शेयर की पोस्ट
अर्जुन कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें वो एक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. उनकी इस टी-शर्ट लिखा है, 'मुस्कुराहट, लोगों को कंफ्यूज करेगी.' तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वो गॉगल्स लगाए हुए मुस्कुराते हुए सेल्फी ले रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन ने लिखा, 'प्लॉट ट्विस्ट, खुश रहो.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का हार्ट अटैक से निधन, 30 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

फैंस ने लुटाया प्यार
उनकी ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है. इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हमेशा हंसते रहो', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरे फेवरेट'. इसके अलावा कई लोग दिल वाले इमोजी भी भेज रहे हैं.  

बता दें, अर्जुन कपूर ने कुछ दिन पहले एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर की थी. जिसमें उन्होंने लिखा था, 'अंत को स्वीकार करो. फिर चाहे जैसा आप चाहते थे वो वैसा एंड न हुआ हो.' उनकी इस पोस्ट के बाद कई फैन ने कहा था कि अब ट्रोलिंग बंद कर देनी चाहिए. 

इससे पहले भी अर्जुन ने अपनी मां की बर्थ एनिवर्सरी पर एक इमोशनल पोस्ट की थी. उन्होंने लिखा था, 'आपके जन्मदिन पर मुझे आपकी बहुत याद आ रही है. जिंदगी बहुत बेरहम हो गई है, पर मैं हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं.' इस पोस्ट के बाद से यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना कम कर दिया है. यूजर्स उनके सपोर्ट में भी आए.

अर्जुन कपूर को पिछली बार फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आए थे. फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.