सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 23, 2026 07:42 AM

दीपिका पादुकोण इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह संग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. वहीं इस अनाउंसमेंट के बाद अब एक्ट्रेस अपने बचे हुए प्रोजेक्ट्स पूरे करने के लिए काम पर लौट आई हैं. एक्ट्रेस की सेट से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिखा रहा है. 

प्रेग्नेसी अनाउंसमेंट के बाद काम पर लौटीं दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से ही दीपिका के फैंस उनके और धुरंधर एक्टर के हर सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रख रहे हैं. वहीं दीपिका की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद अब एक्ट्रेस की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिससे नेटिज़न्स बेहद एक्साइटेड हो गए. दरअसल  निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ​​(जो 'आई हेट लव स्टोरीज़' के लिए जाने जाते हैं) ने 'पद्मावत' अभिनेत्री के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. दरअसल दीपिका अब दूसरी बार डिलीवरी से पहले अपने बचे हुए कंप्टीमेंट्स पूरा कर रही हैं.

बता दें कि पुनीत और दीपिका ने एक शूट में साथ काम किया और पैक-अप के बाद, उन्होंने होने वाली मां के साथ तुरंत एक सेल्फी ले ली. पुनीत ने फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री को उनकी लगन के लिए थैंक्यू किया और लिखा, "यह शूट? 10/10. कोई कमी नहीं! दीपिका पादुकोण इतना वार्म, ग्रेसियस और वंडरफुल होने के लिए थैंक्यू... मैं सचमुच आभारी हूं! मैं आपका एहसानमंद हूं."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Punit Malhotra (@punitdmalhotra)

तस्वीर में दिखा दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो
बता दें कि तस्वीर में दीपिका व्हाइट कलर की ड्रेस में काफी प्यारी लग रही हैं. हालांकि उन्होंने अपना बेबी बंप नहीं दिखाया लेकिन उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है. वहीं तस्वीर में पुनीत कैजुअल टीशर्ट पहने हुए दिख रहे हैं. वही ये क्लियर नहीं है कि ये तस्वीर किसी एड शूट की है या फिल्म की. वहीं फैंस अब दीपिका की इस तस्वीर पर प्यार बरसा रहे हैं.

:-Bhooth Bangla Box Office Day 6 Live: छठे दिन भी 'भूत बंगला' मचा रही धमाल, अब तक कलेक्शन 73 करोड़ के हुआ पार

रणवीर और दीपिका ने 2024 में किया था बेटी का वेलकम
बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी. वहीं साल  2024 में इस कपल ने अपनी  बेटी दुआ का वेलकम किया था. अब ये जोड़ी दूसरी बार पेरेंट्स बनेगी. 

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.