विजय वर्मा की लाइफ में हुई मिस्ट्री वुमन की एंट्री, जानें- कौन हैं आलिया कुरैशी?
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 23, 2026 07:42 AM

 

विजय वर्मा की हाल ही में ओटीटी पर 'मटका किंग' रिलीज हुई है जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं विजय वर्मा अपनी इस सीरीज के साथ ही एक और वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं. दरअसल तमन्ना भाटिया के साथ एक्टर हाल ही में डेट नाइट पर एक मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट हुए. अब हर कोई जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर विजय संग दिखीं मिस्ट्री वुमन कौन हैं?  

विजय वर्मा की लाइफ में हुई मिस्ट्री गर्ल की एंट्री
बता दें कि विजय तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे थे. लेकिन पिछले साल इस जोड़ी का ब्रेकअप हो गया था जिसके बाद दोनों ने साथ में पब्लिकली दिखना बंद कर दिया. विजय ने मीडिया में भी ब्रेकअप के बारे में कुछ नहीं कहा और उनका अफेयर लगभग भुला दिया गया थ.  लेकिन अब विजय एक मिस्ट्री वुमन संग खुल्लम खुल्ला घूम रहे हैं. मंगलवार की रात को विजय ने मिस्ट्री वुमन संग डेट नाइट एंजॉय की. रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दोनों पैप्स के कैमरों में कैद हो गए और उनकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी के साथ लोग कयास लगा रहे हैं कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कौन हैं विजय संग दिखीं मिस्ट्री गर्ल
बता दें कि मंगलवार की रात को जिस मिस्ट्री गर्ल संग विजय राज दिखे थे उनका नाम आलिया कुरैशी है. आलिया कई सालों से एंटरटेनमेंट फील्ड में काम कर रही हैं. वह एक एक्ट्रेस, सिंगर और कंपोजर हैं. इंस्टाग्राम पर उनका नाम 'झल्ली' है, आलिया ने कई फिल्मों और ओटीटी शो में काम किया है. मशहूर सिंगल गाने गाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो आज भी हर उभरते कलाकार का सपना होता है.

आलिया कुरैशी ने दी है 1000 करोड़ी फिल्म
आलिया ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया एसएसपी आजाद (शाहरुख खान) के गिरोह की मेंबर थी. उन्होंने इस एक्शन थ्रिलर में जानवी का किरदार निभाया था. 'जवान' एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई और इसने दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. 'जवान' के बाद, आलिया 'बंदिश बैंडिट्स' के दूसरे सीज़न में शामिल हुईं. इस शो में उन्होंने अनन्या का अहम किरदार निभाया, जो इंडिया बैंड चैंपियनशिप में राठौड़ घराना की टीम को पूरा करती है, कुरैशी खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की फिल्म 'नदानियां' में साहिरा के किरदार में भी नजर आईं थीं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jhalli ~ Aaliyah Qureishi (@jhalliverse)

:-Dhurandhar 2 Box Office:ओवरसीज के नए 'किंग' बने रणवीर सिंह! 'धुरंधर 2' ने यूके में शाहरुख खान की 'पठान' को दी मात, बनीं नंबर 1 फिल्म

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.