KTM 1390 Super Duke RR Track: केटीएम की सबसे दमदार ट्रैक बाइक लॉन्च, पावर इतनी कि आम सड़कों पर है बैन
एबीपी ऑटो डेस्क April 23, 2026 09:42 AM

KTM ने अपनी अब तक की सबसे पावरफुल बाइक 1390 Super Duke RR Track पेश कर दी है. ये बाइक खासतौर पर रेस ट्रैक के लिए बनाई गई है और इसे आम सड़कों पर चलाने की अनुमति नहीं है. कंपनी ने इसे सिर्फ उन लोगों के लिए तैयार किया है जो रेसिंग का असली मजा लेना चाहते हैं. इस बाइक की खास बात यह है कि दुनिया भर में इसकी सिर्फ 100 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी. यानी यह एक बेहद खास और लिमिटेड एडिशन बाइक है, जो हर किसी के पास नहीं होगी.

इंजन और पावर 

इस बाइक की सबसे बड़ी ताकत इसका इंजन है. इसमें KTM का लेटेस्ट LC8 V-twin इंजन दिया गया है, जो 196 bhp की पावर और 151 Nm का टॉर्क देता है. तेज रफ्तार पर यह पावर बढ़कर करीब 202 bhp तक पहुंच जाती है. इसका पावर-टू-वेट रेशियो 1:1 से ज्यादा है, जिसका मतलब है कि यह बाइक बहुत तेजी से स्पीड पकड़ती है. रेस ट्रैक पर यह बाइक रॉकेट जैसी तेजी से दौड़ सकती है और राइडर को शानदार एक्सपीरियंस देती है.

कैसा है डिजाइन?

KTM ने इस बाइक को हल्का और मजबूत बनाने के लिए खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. बिना पेट्रोल के इसका वजन सिर्फ 177 किलो है, जो इसे काफी हल्का बनाता है. इसमें कार्बन फाइबर बॉडी, फॉर्ज्ड मैग्नीशियम अलॉय व्हील्स और टाइटेनियम के छोटे-छोटे पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है. यही वजह है कि यह बाइक हल्की होने के साथ-साथ काफी मजबूत भी है और हाई स्पीड पर बेहतर कंट्रोल देती है.

रेसिंग के लिए हाईटेक फीचर्स

ये बाइक पूरी तरह रेस ट्रैक के लिए डिजाइन की गई है, इसलिए इसमें एडवांस और काम के फीचर्स दिए गए हैं. इसमें MotoGP से इंस्पायर्ड WP Pro सस्पेंशन और Brembo ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो तेज रफ्तार में भी बेहतरीन कंट्रोल देता है. इसके अलावा इसमें तीन खास राइड मोड्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से राइडर अपनी जरूरत के अनुसार सेटिंग बदल सकता है. इसमें 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले भी दिया गया है, जो जरूरी जानकारी दिखाता है और ध्यान भटकने नहीं देता.

रेसिंग के लिए बना खास डिजाइन

KTM 1390 Super Duke RR Track का डिजाइन पूरी तरह रेसिंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसका हैंडल थोड़ा नीचे रखा गया है, जिससे राइडर को बेहतर कंट्रोल मिलता है. इसमें 17.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो तेज ब्रेक लगाने पर राइडर को सपोर्ट देता है. यह एक सिंगल सीट बाइक है, जिसे सिर्फ रेस जीतने के मकसद से तैयार किया गया है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.