Rajasthan: तेज गर्मी के कारण जयपुर जिले में बदला स्कूलों का समय, अब 7.30 से 12 बजे तक होगी पढ़ाई
Rajasthankhabre Hindi April 23, 2026 03:42 PM

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में तेज गर्मी का दौर जारी है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों तेज गर्मी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए जयपुर जिला कलेक्टर ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल के समय में बदलाव के जो निर्देश जारी किये गए हैं वह 8वीं कक्षा तक के बच्चों तक के लिए लागू किए गए हैं।

क्या होगी स्कूल की नई टाइमिंग
जयपुर जिला कलेक्टर संदेस नायक द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 8 तक के बच्चों के स्कूल का समय सुबह 7.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक होगा।

बताया जा रहा है कि स्कूल के समय में बदलाव के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रस्ताव दिया गया था, जिसे मंजूर कर लिया गया और आदेश जारी किया गया है। इस आदेश को सरकारी और सभी प्राइवेट स्कूल को जारी किया गया है। वहीं चेतावनी भी दी गई है कि अगर इस आदेश को स्कूल संचालक नहीं मानेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। यह नया समय 27 अप्रैल से लागू होगा और वर्तमान शिक्षण सत्र के अंत तक प्रभावी रहेगा।

pc- indiatv.in

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.